नींद से जागा पालिका प्रशासन, कूड़ा डलावघर बंद कराने को ईओ को दिए चेयरपर्सन ने निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने की दिशा में आगे बढ़ी पालिका चेयरपर्सन पालिका क्षेत्र में लगे गंदगी के अंबार व सफाई व्यवस्था में मिल रही शिकायतों पर सख्त दिखाई दी। पालिका संग अनुबंध के आधार पर साफ सफाई कार्य के लिए लगी कंपनी एमआईटूसी की कार्यप्रणाली से उपजी अव्यवस्था पर शहरी क्षेत्र में नजर आ रहे गंदगी के माहौल खत्म करने में ईओ को निर्देशित किया है कि वो मुख्य स्थानों से कूड़ा डलावघर बंद कराने का कार्य करें। वहीं लद्दावाला जिला अस्पताल और प्राईमरी विद्यालय के पास से कूड़ा डलावघर का वैकल्पिक प्रबंध करने पर जोर दिया है। साथ ही कंपनी अफसरों को फटकार लगाते हुए शहर में अनुबंध के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
नगरपालिका क्षेत्र में इन दिनों सफाई कार्य को लेकर काम कर रही कंपनी एमआईटूसी की कार्य प्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कंपनी ने पालिका के सफाई नायकों और पालिका के कर्मियों द्वारा प्राइवेट कर्मियों से वार्डों में लगाने और उनके सहारे डलाव घरों में गिरवाने के आरोप लगाये जा रहे हैं। ऐसे में अब चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सफाई व्यवस्था को लेकर बरती जा रही तमाम लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए शिकायतों का संज्ञान लेकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को कार्यवाही करने के लिए कहा है। मीनाक्षी स्वरूप ने एमआईटूसी कंपनी के अफसरों को भी कूड़ा निस्तारण और कार्य को लेकर हुए अनुबंध का पालन कराने के निर्देश देते हुए कर्मियों की हड़ताल व आए दिन बन रही समस्याओं को लेकर कड़ी फटकार लगायी है। उन्होंने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को शहर में मुख्य स्थानों पर बने कूड़ा डलाव घर को बंद कराने और बंद कराए डलावघरों पर कूड़ा सड़क पर न डाले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। बता दें कि पालिका ने कंपनी के साथ मिल कर शहर में 28 में से 12 कूड़ा डलावघर बंद कराये, इसके साथ मुख्य मार्गों पर चल रहे डलावघरों को बंद कराने की कार्यवाही की गई थी, लेकिन सफाई कर्मचारी संघ द्वारा प्रदर्शन शुरू करने के बाद इस निर्णय को वापस ले लिया गया था। अब पालिका प्रशासन चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेशों का पालन करने के लिए मुख्य डलावघरों को बंद कराने की तैयारी कर ली है।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कंपनी के खिलाफ शिकायतों के आधार पर जांच चल रही है, इसके साथ ही पालिकाध्यक्ष द्वारा नगर में मुख्य डलावघरों को बंद कराने को निर्देशित किया। इसके लिए हम कंपनी के साथ मिलकर रूपरेखा बना रहे हैं। जहां डलाव घर बंद होंगे वहां पर काम्पेक्टर रखवाये जायेंगे। अभी योजना में दो काम्पेक्टर हमारे पास कम पड़ रहे हैं। इसके लिए भी बंदोबस्त कराया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में मुख्य मार्ग वाले डलावघर को बंद कराने का काम किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal