फिर बोतल से बाहर निकला फार्म मशीनरी बैंक योजना का जिन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। करीब छह साल पूर्व कृषि विभाग के अफसरों की फजीहतों का कारण बने फार्म मशीनरी बैंक योजना में किसानों को हुए कृषि यंत्र वितरण में धांधली-बंदरबांट की गंभीर शिकायत का जिन्न एक बार फिर बंद हुई बोतल से बाहर आ गया है। इस मामले में डीएम उमेश मिश्रा ने अब सीडीओ को शिकायत के सभी बिन्दुओं पर जांच करते हुए 15 दिनों में जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने शिकायतकर्ता द्वारा जांच के बाद भी कार्यवाही न होने के आरोपों के बीच निर्णय लिया। सीडीओ ने मामले से जुड़े दस्तावेज तलब कराने को कृषि विभाग को निर्देश दिए हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष सुमित मलिक द्वारा 29 अगस्त 2018 को तत्कालीन डीएम के साथ शासन में भी पत्र लिखकर शिकायत की थी कि कृषि विभाग के अधीन संचालित फार्म मशीनरी बैंक कृषि यंत्र वितरण योजना में जनपद में अपात्र व्यक्तियों को धांधली करते हुए योजना का लाभ प्रदान किया गया है, जबकि पात्र किसानों को आवेदन के बाद भी योजना में कृषि यंत्र पाने से वंचित कर दिया गया है। सुमित मलिक ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि कृषि विभागीय अफसरों ने योजना में बंदरबांट करते हुए ऐसे लोगों को कृषि यंत्र उपलब्ध करा दिए जो किसान भी नहीं हैं। सुमित मलिक की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन कृषि उत्पादन आयुक्त ने 31 अगस्त 2018 को डीएम को जांच कराने के निर्देश दिए थे। उस समय डीएम ने सीडीओ को जांच सौंपी थी। सीडीओ ने सितम्बर 2018 में डीडी कृषि से जांच कराई थी, जिसके बाद जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी, लेकिन इस जांच का कोई असर नजर नहीं आया और न कार्यवाही की गई। वर्ष 2018 से लगातार सुमित मलिक इस मामले में जांच आख्या पर कार्यवाही की मांग करते रहे हैं। इसके लिए उनके द्वारा शासन-प्रशासन के साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल, डीएम वार रूम समेत अन्य प्लेटफार्म पर अपनी शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब फिर से सुमित मलिक ने डीएम उमेश मिश्रा से शिकायत करते हुए 2018 में हुई जांच के तथ्य सार्वजनिक करने और इसमें कार्यवाही कराने की भी मांग की। डीएम उमेश मिश्र ने प्रकरण में सीडीओ संदीप भागिया को मामले में 29 अगस्त 2018 के उक्त शिकायती पत्र पर बिन्दुवार जांच करते हुए 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

इन्होंने कहा-
सीडीओ संदीप भागिया ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच प्रारम्भ कर दी गई है। कृषि विभाग से 2018 में हुई जांच से संबंधित पत्रावली व योजना के दस्तावेज व पात्रों की सूची तलब की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई