साइबर क्राइम अवेयरनेस के प्रति छात्राओं को किया जागरुक

Share :

मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मण्डी में साइबर क्राइम अवेयरनेस प्रोग्राम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ मुख्य अतिथियों ललित माहेश्वरी व प्रमोद कुमार तिवारी को पटका पहना व प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में सुल्तान सिंह प्रभारी साइबर क्राइम, सतेंद्र सिंह नागर इंस्पेक्टर साइबर क्राइम एवं गौरव चौहान सीनियर सब इंस्पेक्टर ने छात्राओं को साइबर क्राइम की संपूर्ण जानकारी दी।
भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेनी में आयोजित प्रोग्राम में विशेष रूप से साइबर क्राइम के प्रकार जैसे-फाइनेंशियल हैकिंग करना और उससे बचने के उपाय बताए। उन्होंने बच्चों को इससे बचाव के लिए नंबर 1930 दिया। यह एक हेल्पलाइन नंबर है, जिस पर अपनी समस्या बताकर हम उसका निवारण कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि मोबाइल का इस्तेमाल किस प्रकार से करना चाहिए। उसका सही और गलत उपयोग करने से क्या हानियां हो सकती हैं। इस विषय में छात्राओं ने मुख्य वक्ताओं से अपने कई प्रश्न पूछे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक प्रमोद कुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या ने भी इतना कीमती समय देने व भविष्य में इसी प्रकार जागरूक करने के लिए आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई