जीआईसी मैदान में संपन्न हो गया दो दिवसीय मेगा मेला

Share :

मुजफ्फरनगर। पीएम सूर्य घर की मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर जीआईसी के मैदान में आयोजित मेगा मेले का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिवसीय मेले में इस बीच जिले के अधिकांश वेंडरों ने स्टॉल लगाकर सरकार की इस योजना की लोगों को जानकारी देते हुए विद्युत समस्या से निजात पाने के साथ बिजली बिलों के कम होने के बारे में भी जानकारी दी।
घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर आॅनग्रिड सोलर पॉवर प्लांट लगाने की दिशा में देश में शुरू सोलर ऊर्जा अभियान के बीच जीआईसी मैदान में संपन्न दो दिवसीय मेगा मेले में यूपीनेडा परियोजना अधिकारी भजन सिंह व विद्युत विभाग के अधिकारी इस दौरान जीआईसी मैदान में मौजूद रहे। सरकार की योजना में केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से पात्रों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में लाभ देने को मेगा मेला आयोजित किया गया। इस योजना के तहत मुजफ्फरनगर जिले में 50 हजार घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में विशाल मेला जीआईसी ग्राउंड में लगाया गया, जिसमें इस बीच विद्युत उपभोक्ताओं को सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए आवेदन, स्थापना, अनुदान के साथ ही बिलों में आ रही तमाम त्रुटियों को पूर्ण करने व योजना के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तरुण हिमालय शिवलोक कालोनी में पौधारोपण कर एक दूसरे को जन्म दिवस की बधाई दी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजाति के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal