अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार, कचहरी में नहीं खुलेंगे अभी चैंबर

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते दिनों गाजियाबाद जनपद न्यायाधीश के कोर्ट रूम में हुए इस मामले के बाद अधिवक्ताओं पर कचहरी परिसर में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस प्रकरण में अधिवक्ताओं के सम्मान की लड़ाई को धार देने की दिशा में शुरू अभियान के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ताओं की इस हड़ताल को दो दिन और बढ़ाया गया है। इन दो दिनों में अधिवक्ता अपने चैम्बर भी नहीं खोलेंगे और टाइप वर्क भी नहीं किया जायेगा। इस कलमबंद हड़ताल के लिए अब जिला बार एवं सिविल बार ने अपनी तैयारी कर ली है।
बता दें, बीते दिनों जिला जज गाजियाबाद के कोर्ट रूम में केस की सुनवाई के दौरान किसी बात को लेकर अधिवक्ताओं में बहस हो गई, इसके बाद में पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस कर्मियों ने कोर्ट रूम परिसर में मौजूद रहे अधिवक्ताओं के खिलाफ बल का प्रयोग किया। इसके विरोध में केन्द्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेश भर के अधिवक्ता चार नवम्बर से काम बंद हड़ताल पर हैं। इस आंदोलन को तहसील बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दे रखा है। आंदोलन की इस कड़ी में जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक ने बताया कि रविवार को संपन्न बैठक के दौरान सर्व सहमति से आंदोलन को और आगे बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें गाजियाबाद बार एसो. के प्रकरण के समर्थन में अब 11 एवं 12 नवंबर को भी सभी अधिवक्ता अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि इस बीच सोमवार और मंगलवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से पूर्ण रूप से विरत रहेंगे। इन दो दिनों में कोई टाइप वर्क नहीं किया जाएगा तथा चैंबर भी नहीं खोले जाएंगे। वहीं बैंकों के पैनल पर अधिवक्ता अपने चैंबर्स पर कोई कार्य नहीं करेंगे। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक ने बताया कि सोमवार सुबह सभी अधिवक्ता कचहरी गेट पर ही एकत्र होंगे और वहीं पर धरना दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई