मंत्री ने लोगों से किया अपनी नई वोट बनवाने का आह्वान

Share :

मुजफ्फरनगर। निर्वाचन आयोग की पहल पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले की 6 में से 5 विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर विशेष मतदाता मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएलओ ने नई वोट बनवाने और मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण करने के लिए लोगों से फार्म प्राप्त किये। वहीं सरकार में मंत्री व नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने भी मतदान केन्द्रों का भ्रमण करते हुए अभियान की व्यवस्था को परखने के साथ लोगों से इस अभियान का लाभ उठाते हुए अपनी नई वोट बनवाने और नाम व पते को दुरुस्त कराने की अपील की।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में जनपद में फिर से विधानसभा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का अभियान शुरू है। जिले में 6 में से 5 विधानसभा सीटों के लिए अभियान शुरू है। मीरांपुर विधानसभा में उपचुनाव के कारण इस क्षेत्र को अभियान में शामिल नहीं किया गया। पांच विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर रविवार को विशेष अभियान दिवस का आयोजन करते हुए बीएलओ को तैनात किया गया। यहां पर बीएलओ के पास मौजूद मतदाता सूची को मतदाताओं के अवलोकन के लिए रखा गया। शहरी क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर बीएलओ सवेरे से ही मौजूद नजर आये और लोग अपनी वोट को देखने तथा नई वोट बनवाने के लिए केंद्रों पर जाते दिखाई दिये।
योगी सरकार के मंत्री व नगर विधायक कपिल देव ने भी शहर के कई केन्द्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। वो सुबह जीसी पब्लिक स्कूल के सीनियर विंग में बने मतदान केन्द्र पर पहुंचे और वहां पर तैनात बीएलओ व सुपरवाइजर से बात करते हुए अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता के रूप में पंजीकृत होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से अपनी वोट बनवाने और मतदाता सूची में पंजीकरण को जांचने की अपील करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर वोट बनाने के लिए अभियान चल रहा है, रविवार को विशेष दिवस के अवसर पर कैंप लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2025 को या उससे पूर्व 18 साल हो गई, वे अपना वोट बनवाने के लिए फार्म 6 भरकर बीएलओ को दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फोटो जर्नलिस्ट ‘भूषण भास्कर’ को नारद सम्मान, अटल सभागार में हुआ भव्य समारोह

मुजफ्फरनगर/मेरठ (रिपोर्टर)। डिजिटल मीडिया के इस दौर में नैरेटिव सेट करना चलन बना हुआ है। आज युद्ध में भी नैरेटिव के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। कई मामलों में तो गलत नैरेटिव युद्ध से भी खतरनाक हो जाता है। यह बात विश्व संवाद केन्द्र, मेरठ द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में

खालापार में आग के गोले में तब्दील हुआ ट्रांसफार्मर, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में मौसम के बदले मिजाज के बीच गर्मी और ओवरलोड के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे हालातो के बीच रविवार को शहर के खालापार क्षेत्र में एक बडे ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। यह ट्रांसफार्मर घनी आबादी के बीच रखा हुआ था। जिस

शुकतीर्थ में रामकथा के दूसरे दिन साधु चरित्र की महिमा का भावपूर्ण निरूपण

शुकतीर्थ (रिपोर्टर)। पवित्र तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चल रही नवदिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास मोरारी बापू ने साधु-संतों के चरित्र, उनके मर्म और आध्यात्मिक ऊँचाई का अत्यंत मार्मिक एवं गूढ़ वर्णन किया। पूरे प्रवचन में साधु जीवन की निष्कपटता, स्वतंत्रता और ज्ञानमय स्वरूप केंद्र में रहा, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा के

दुकान में चोरी के आरोपित को पथरी पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (हरिद्वार)। दिनारपुर दुकान में हुयी चोरी का खुलासा करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 7 हजार रूपए नकद व बुलेरो पिकअप बरामद की गयी है। बीती 1 मई को दिनारपुर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दुकान में चोरी कर लिए जाने

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने जर्जर यूनिपोल हटाने की उठाई मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जर्जर यूनिपोल हटाने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि शहर में और हाईवें पर लगे अधिकांश यूनिपोल जर्जर हालत में हैं, जो आंधी तूफान आने की स्थिति में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुनील सेठी

देहरादून में 24 मई को आयोजित होगा एएमए का स्थापना दिवस समारोह-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए का 38वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 24 मई को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराद में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथी इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal