न्यायालय परिसर के मुख्य गेट पर कब्जा कर दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर समेत यूपी के जनपदों में गाजियाबाद में हुई घटना के विरोध में अधिवक्ता सोमवार को हड़ताल पर रहे। इस बीच जिला बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन का कोर्ट परिसर का मुख्य गेट धरना स्थल में दोपहर बाद तक तब्दील रहा। इस बीच अधिवक्ताओं ने कोर्ट की ओर जाने-आने वाले गेट बंद कर दिए। इस बीच अधिवक्ताओं ने मुख्य गेट पर धरना देते हुए पूरी तरह से न्यायिक कार्यो का बहिष्कार करते हुए गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों पर किए लाठी चार्ज का विरोध किया। वकीलों की हड़ताल को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया।
सोमवार को जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य अधिवक्ता जिला बार के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी व सिविल बार अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह मलिक के नेतृत्व में कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर गाजियाबाद न्यायालय में लाठीचार्ज की जांच एसआईटी से कराने व जिला जज के विरुद्ध अवमानना की कार्यवाही के साथ और उन्हें बर्खास्त करने की मांग को लेकर धरने पर रहे। इस बीच सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह मलिक ने कहा कि जिला मुख्यालय पर सोमवार को गाजियाबाद में हुए लाठीचार्ज के विरोध में हड़ताल पर रहे।
जिला बार के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि 29 अक्टूबर को गाजियाबाद जिला जज कोर्ट में सुनवाई के दौरान जिला जज द्वारा अधिवक्ताओं से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, जिसके विरोध करने पर निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस से लाठी चार्ज कराया गया। उन्होंने जनपद न्यायाधीश को उच्च न्यायालय से तत्काल निलंबन की मांग और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में इस प्रकार की शर्मनाक व दुखद घटनाएं दोबारा घटित न हो और न्यायिक कार्य प्रभावित होने की संभावना से बचा जा सके, यह जरुरी है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नाम एक मांग पत्र जनपद न्यायाधीश को सौंपते हुए अधिवक्ताओं की मांगों का संज्ञान लेने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कराए जाने की मांग की। जनपद न्यायाधीश को अधिवक्ताओं द्वारा सौंपे मांग पत्र में मांग की कि उच्च न्यायालय ऐसे ठोस कदम उठाए जिससे कि भविष्य में किसी अन्य न्यायालय में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं गाजियाबाद के जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार और लाठीचार्ज कराने वाले पुलिस अधिकारियों की तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्तगी की जाए। इसके अलावा लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने व यदि उच्च न्यायालय जांच समिति का गठन करता है तो उसमें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा नामित प्रतिनिधि भी शामिल किए जाएं। इस दौरान धरने पर मुख्य रूप से सुरेन्द्र कुमार मलिक, सतेन्द्र कुमार, अशोक चौहान, अनिल जिंदल, जितेन्द्र कुमार, जितेन्द्रपाल सिंह, डॉ. मीरा सक्सैना, ओमकार तोमर, प्रवीण खोकर, सौरभ पंवार, विष्णु गर्ग, राहुल शर्मा, दीपक वर्मा, अमित मैनी, मोनिका गौतम, मीनाक्षी द्विवेदी, खुर्रम उस्मानी, आदेश कुमार, अश्वनी शर्मा, राकेश पाल, ललित पंवार समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शुकतीर्थ में 13-14 मई को होगा भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधीनगर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि सहारनपुर सदर सीट से विधायक राजीव गुंबर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और संचालन महामंत्री शरद शर्मा ने किया। भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि इस बैठक में जिला

व्यापारियों की बैठक में सरकार की नीति के खिलाफ चलने वाले अफसरों को चेताया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। व्यापारी संरक्षण संस्थान की मासिक बैठक नगर के मोहल्ला अबूपुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सहारनपुर मंडलाध्यक्ष बृजेश दीक्षित एवं संचालन जिलाध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री प्रवीण जैन ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने इस दौरान संगठन की एकता पर बल दिया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री

उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने किया पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने छठे एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान महेश जोशी ने बताया कि कबड्डी भारत का परंपरागत खेल है। मिट्टी से जुड़े इस खेल में अनेक प्रतिभाएं उभर रही हैं। उन्होंने बताया

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने किया व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने बैठक कर व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में की गयी भारी मृल्य वृद्धि का विरोध करते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। ज्वालापुर इंटर कालेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार

10 मई के मेरठ में गुर्जर जनजागृति सम्मेलन में भारी संख्या में जाने का ऐलान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुर्जर सद्भावना सभा के तत्वावधान में आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने 10 मई को मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले गुर्जर जनजागृति सम्मेलन में बड़ी संख्या में शक्ति प्रदर्शन के साथ भाग लेने का निर्णय लिया। शुक्रवार 01 मई को रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर हॉस्टल में संपन्न हुई गुर्जर

सिडकुल पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 152 मोबाइल फोन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना सिडकुल पुलिस ने गुम हुए 152 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 36 लाख रूपए से अधिक है। बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल फोन सिडकुल की विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य स्थानीय लोगों के हैं। बरामद करने के बाद सभी फोन उनके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal