शुकतीर्थ में 13-14 मई को होगा भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग शिविर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधीनगर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि सहारनपुर सदर सीट से विधायक राजीव गुंबर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और संचालन महामंत्री शरद शर्मा ने किया। भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि इस बैठक में जिला प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 13 मई की सुबह से 14 मई की शाम तक तीर्थनगरी शुकतीर्थ में भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं वैचारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो सांसदों से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुकी है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि देश में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि शुकतीर्थ भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशिक्षण वर्ग संचालन समिति
वर्ग प्रभारी राजीव गुंबर, वर्ग संचालन समिति प्रमुख: प्रदीप सैनी, नियंत्रक: वीरपाल निर्वाल, सह नियंत्रक: श्रीमोहन तायल, कार्यक्रम प्रमुख सत्र व्यवस्था: सर्वेश त्यागी, व्यवस्था प्रमुख (सर्वव्यवस्था): सुनील दर्शन,
संचालन समिति सदस्य:अमरजीत, अरुण शर्मा, विनीत चौहान, शेष सम्पूर्ण जिला प्रशिक्षण टोली:
शरद शर्मा, रोहताश पाल, विजय प्रजापति, श्वेता कौशिक, पुरोहित उटवाल को बनाया गया है। इसके अलावा व्यवस्था प्रमुख (सर्व व्यवस्था): अमित राठी,
भोजन प्रमुख: प्रवीन खेड़ा, आवास व्यवस्था प्रमुख: विनोद शर्मा, सभागार, मंच व्यवस्था प्रमुख: संजय गर्ग, साज सज्जा प्रमुख: श्याम रहेजा, प्रदर्शनी प्रमुख: विशाल गर्ग, स्वच्छता प्रमुख: धर्मेंद्र शर्मा,
पंजीकरण व्यवस्था प्रमुख: रक्षित नामदेव को बनाया गया है। तकनीकी कार्य प्रमुख: सचिन सैनी
यातायात/पार्किंग व्यवस्था प्रमुख: वीरेंद्र चौहान, सुरक्षा प्रमुख: अश्वनी सहारावत, अतिथि प्रमुख: विजय वर्मा, मोबाइल पार्किंग (संग्रह) प्रमुख: अमित सुधा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष देववृत त्यागी, सुरेंद्र देव शर्मा, विजय शुक्ला, प्रदीप सैनी, पुरुषोत्तम गौतम, श्रीमोहन तायल, कुश पुरी, जितेंद्र त्यागी, यनेश तंवर, राजू अहलावत, गौरव पंवार, प्रवीण खेड़ा, अमित वशिष्ठ, सचिन सैनी, योगेश मित्तल, विजय वर्मा, मनोज कश्यप, गीता जैन, कविता सैनी, अमिता चौधरी, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, रोहताश पाल, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, श्रीमती अंजली चौधरी, आंचल तोमर, सचिन पावटी, श्वेता कौशिक, शरद शर्मा, सुनील दर्शन, संजय गर्ग, आदेश सैनी, रविकांत पाल, जोगेंद्र गुर्जर, ममता अग्रवाल, अनुज सहरावत, सुरेन्द्र कश्यप, दिनेश पुंडीर, विनीत चौहान, हरेंद्र शर्मा, अमरजीत गुर्जर, रक्षित नामदेव, लवली विकल, पुरोहित ऊंटवाल, अरुण शर्मा, पंकज महेश्वरी, कार्तिक काकरान, हिमांशु सैनी, हरेंद्र पाल, रोबिन कश्यप, कुशवेंद्र तोमर, सचिन त्यागी, प्रशांत कुमार, योगेन्द्र चौधरी, अरूण कुमार, लीलूराम कश्यप, मोनू कुरथल, अजय सागर, मनोज पांचाल एवं सर्वेश कुमार उर्फ पिंटू त्यागी, अमित सुधा, बृजेश दीक्षित, लक्ष्मण शर्मा, संदीप शर्मा उपस्थित रहे।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही

श्रीराम कॉलेज में हुआ मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडे हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की तरफ से प्रतियोगिता के प्रवेक्षक के रूप में डा0 शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक

केंद्र सरकार को भारतीय कृषि उत्पादों के यूरोपीय देशों में निर्यात को बढ़ावा देने, के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान भारतीय कृषि निर्यात को वैश्विक स्तर पर, विशेषकर यूरोपीय संघ (European Union) के बाजारों में, एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए

डॉ संदीप शर्मा को उनके द्वारा किए गए सर्वाधिक रक्तदान के लिए प्रथम स्थान से किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जिला अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी संस्थाएं जो रक्तदान करती हैं। सभी संस्थाएं विगत वर्षों से रक्तदान कर जनहित में कार्य कर रही हैं उनको सभी को स्मृति चिन्ह देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व

रोटरी ने पोलियो उन्मूमलन का बीडा 35 वर्ष पूर्व उठायाः गर्वनर पायल गौर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी इंटर नेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के अर्न्तगत एक विशाल जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो पर निकली। उपरोक्त जानकारी देते हुए रो.विकास भार्गव एवं सुनील अग्रवाल ने बताया कि रूडकी रोड स्थित नगरपालिका इण्टर कॉलेज के प्रंागण मे रैली से पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें

सनातन धर्म कॉलेज में “TechnoRang: Algorithms of Art” रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा *“TechnoRang: Algorithms of Art”* थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा तथा नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला और तकनीक के समन्वय के माध्यम से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal