भैय्यादूज पर भाई के ललाट पर तिलक कर इठलाई बहनें

Share :

मुजफ्फरनगर। रविवार को दीपों के पंच पर्व महोत्सव के अंतिम दिन देश भर में भैय्यादूज पर्व पूर्ण आस्था, विश्वास एवं प्रेम के अटूट बंधनों के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर मुख्यालय के साथ दूरस्थ ग्रामीण अंचलों और अन्य कस्बों तक भाई-बहन के अमिट प्रेम के प्रतीक भैय्यादूज पर्व पर गंतव्य पर जाने की जल्दी में बड़ी संख्या में लोगों को निजी वाहनों के साथ अन्य माध्यमों का प्रयोग करते देखा गया। इस बीच दूरस्थ क्षेत्रों से निजी एवं प्राइवेट वाहनों के बूते गंतव्य पर पहुंचे भाइयों को बहनों के द्वारा ललाट पर मंगल तिलक लगाकर दीघार्यु होने की मंगल कामना की। इसके साथ ही गोला, खील-पताशे एवं मिठाई समेत अन्य उपहार भेंट किए। वहीं इस दौरान भाइयों ने विभिन्न उपहारों के साथ में नकद धनराशि देते हुए जीवन प्रयन्त बहनों की सुरक्षा और रक्षा का संकल्प भी दोहराया। रविवार को इस बीच घरों में सुबह से शुरू आवागमन का दौर देर सायं तक जारी रहा। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी अलर्ट मोड़ पर दिखाई दिए।
रविवार को दीपों के पंच पर्व महोत्सव का समापन पूर्ण आस्था एवं हर्षोल्लास के बीच संपन्न हो गया। इस दौरान भाई-बहन के अमिट प्रेम के प्रतीक भैय्यादूज पर्व पर नगर मुख्यालय से हाइवे समेत अन्य संपर्क मार्गो व दूरस्थ ग्रामीण अंचलों और कस्बों में दीपों के पंच पर्व के अंतिम सौपान के बीच सनातन संस्कृति के साथ देश में बहने वाली अनेकता में एकता की मिसाल को भी कायम किया। भैय्यादूज के इस पर्व पर वह क्षण हर किसी को आकर्षित किए बिना नहीं रहे, जब दशकों पूर्व गांव की गलियों से नेशनल हाइवे तक की तेज रफ्तार दौड़ती जिंदगी के बीच घरों से बाहर इस बीच हर ललाट पर बस लाल तिलक चमक उठा। वहीं भाइयों के इंतजार में पलकें बिछाए बैठी बहनों की झांकी भी किसी को क्षण भर को थम जाने का संकेत देती दिखी। इस बीच भाई-बहन के इस प्यार के अनोखे संगम के साथ बहनों का मंगल तिलक के साथ भाइयों ने भी बहनों को रक्षा के वचन संग प्रेमोपहारों की भेंट देना वास्तव में किसी बड़े अद्भुत संजोग से कम नहीं रहा। सनातन संस्कृति के अनुसार रविवार को यम द्वितीया यानि भैय्यादूज पर्व देश भर में पूरे उल्लास के साथ में मनाया गया। ऐसे में शायद कोई घर शेष बचा हो जहां भाई अपनी बहनों के लिए रक्षा वचन के साथ उपहार लेकर न पहुंचे हों। वहीं दिन भर सड़कों पर भागदौड़ के साथ मिठाइयों व अन्य दुकानों पर भारी भीड़ जुटी रही। भैय्यादूज पर्व पर छोटे बच्चों के लिए खास उत्साह से उमंग से भरा दिन रहा, ऐसे में बच्चों ने दिनभर मस्ती कर हुड़दंग किया जहां उन्हें कोई रोकटोक का भय दिखाई नहीं दिया। हालांकि कई परिवारों में बीती शाम से ही भाइयों के बहन के यहां पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था, जो आज सुबह दिन भर भी जारी रहा। इस दौरान घरों में खास तैयारियों के बीच दाल-छोले-चावल व नाश्ते का इंतजाम किया। भैय्यादूज के दिन वैसे तो खिचड़ी का रिवाज है, लेकिन वक्त के साथ बदलाव के बीच अब भाइयों के लिए पकवान और मिठाइयां भी घरों में बनाई जाने लगी हंै। भाई-बहन के अमिट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के बाद वर्षभर में भैय्यादूज का पर्व ऐसा पर्व है, जिसमें भाई बहनों के लिए प्रेम का प्रतीक उपहार लेकर जाते हैं। इस बीच टीके की रस्म होने तक भाई-बहनों ने निराहार रहकर, अपने व्रत धर्म को निभाए जाने की परंपरा है। दीपों के पंच पर्व के अंतिम पड़ाव के बीच में इसी परंपरा को निभाते हुए तमाम बहनों ने अपने भाइयों के ललाट पर तिलक करने के साथ में मुंह मीठा किया। इस दौरान घरों में छोटे बच्चों की किलकारी और मस्ती को लेकर परिवारों में विशेष उत्साह देखते को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई