भैय्यादूज पर जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया पर्व

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में भैय्या दूज पर्व पर भाई-बहनों के इस अमिट पे्रम के प्रतीक भैय्यादूज पर्व पर जेल प्रशासन ने बहनों से मुलाकात उनके भाइयों से कराई गई। इस बीच मुस्लिम महिलाएं भी पर्व का लाभ उठाने के लिए अपने भाइयों से मुलाकात की। वहीं बहनों ने इस बीच कारागार में बंद अपने भाइयों के ललाट पर तिलक करने के साथ उनके शीघ्र घ वापसी की कामना करते हुए मिष्ठान खिलाया।
दीपों के पंच पर्व की विदाई की ओर बढ़ते कदमों के बीच रविवार को देशभर में भैय्यादूज पर बड़ी संख्या में बहनों ने अपने भाइयों को तिलक कर दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इस दौरान जिला कारागार में बहनों ने भैय्यादूज पर भाइयों को मिलने करने के लिए सुबह से ही जिला कारागार के बाहर महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। जेल प्रशासन ने भैय्यादूज पर्व पर कारागार में बंद भाइयों से बहनों की मुलाकात तय नियमों के तहत कराई गयी। वहीं जिन भाइयों की बहन किन्हीं मामलों में कारागार में बंद थी, उन्हें भी अफसरों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच मुलाकात जेल परिसर में कराई गई। जिला कारागार के बाहर ऐसे हालातों में रविवार सुबह से मुलाकात करने वाली तमाम बहनों की इस बीच लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान जिला जेल पर कुछ मुस्लिम महिलाएं भी भैय्यादूज पर्व पर कारागार में बंद अपने भाइयों से मिलने के लिए वहां पहुंची। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बताया कि जेल परिसर में शासन के निदेर्शों के बीच भैय्यादूज पर्व पर पहुंची बहनों की मुलाकात उनके कारागार में ही बंदी भाइयों से कराई गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से पकवान बनाने के साथ ही बहनों के लिए बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। इस दौरान बंदी तनावमुक्त दिखाई दिए। व्यवस्था बनाने में जेलर राजेश कुमार सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. डॉ. परितोष मुद्गल शर्मा, डिप्टी जेलर, दीपक सिंह, हेमराज सिंह, यशकेन्द्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal