प्लांट पर पड़े कूड़े की मैपिंग कराने में जुटी पालिका

Share :

मुजफ्फरनगर। फजीहतों से जूझ रही नगर पालिका एनजीटी को लिगेसी की रिपोर्ट भेजने के लिए अब प्लांट पर पड़े कूड़े की मैपिंग कराने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए नगरपालिका ईओ ने निर्माण विभाग के एई और जेई को निर्देश दिए है। पालिका द्वारा आगामी 30 जनवरी 2025 तक एनजीटी को उक्त रिपोर्ट भेजनी है। उधर, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट एटूजेड कम्पनी द्वारा कब चलाया गया और कब बंद किया इस संबंध में भी ईओ ने पत्रावली तलब की है।
शहर के मौहल्ला किदवईनगर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लांट नगर पालिका प्रशासन के लिए पूरी तरह परेशानी का सबब बना हुआ है, जो कंपनी के भाग जाने के बाद बीते काफी समय से बंद पड़ा है। वहीं शहर से निकल रहे कूड़े का निस्तारण नहीं हो पाने के कारण यहां पर कूड़े के पहाड़ बने हैं। ऐसे में लिगेसी वेस्ट का निस्तारण न होने से शिकायतकर्ता फराह खां द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर एनजीटी में वाद दायर किया है। मौ. किदवईनगर स्थित प्लांट पर करीब 5.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा वर्तमान में होने से लिगेसी वेस्ट का निस्तारण न होने पर एनजीटी ने आपत्ति जताई थी। इसके साथ एनजीटी ने 20 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से पालिका पर करीब 68 लाख रुपए जुर्माना लगाया था। ऐसे में नगर पालिका द्वारा प्लांट पर पड़े लिगेसी की मैपिंग कराने की तैयारी की है। मैपिंग कराते हुए एनजीटी की रिपोर्ट भेजी जाएगी, ताकि जुर्माना से बचने के साथ ही क्षेत्र की जनता को इन कूड़े के पहाड़ों से भविष्य में निजात दिलाई जा सके।

इन्होंने कहा-
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि एनजीटी में फराह खां द्वारा दायर किए गए बाद में एनजीटी को रिपोर्ट भेजी जानी है। इसके लिए प्लांट पर पड़े कूड़े की मैपिंग कराई जानी है। इसके लिए निर्माण विभाग के एई और जेई की लिगेसी की वैटिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal