पीआर पब्लिक स्कूल में इको फ्रेंडली दिवाली के संदेश के साथ मनाया दीपोत्सव

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के पचैंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साह व उमंग के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रात:कालीन सभा में शिक्षिका प्रियांशी ने बच्चों को दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन और भैय्या दूज को मनाए जाने और हमारे जीवन में इन त्यौहारों के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए शिक्षिका राखी पाल और शिखा ठाकुर ने मनमोहक श्रीराम भजन गाकर विद्यालय प्रांगण को राममय कर दिया।
इस दौरान रचनात्मकता को बढ़ावा देते हुए विद्यालय परिसर में मोमबत्ती और दीपक सजाओ, रंगोली, वॉल हैंगिंग, बंदनवार बनाना आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन तमाम प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। किंडर गार्डन और कक्षा एक और दो के नन्हे मुन्ने कलाकारों ने अपने नाम व फोटो के साथ आकर्षक श्रीगणेश फेम बनाएं। वहीं विद्यालय के लोटस, लिली, रोज और ट्यूलिप हाउस के बच्चों ने बहुत ही आकर्षक रंगोलियां विद्यालय के प्रांगण में उकेरी गई। कक्षा 6 से 8 तक के ग्रुप में ट्यूलिप हाउस प्रथम और लिली हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। कक्षा 11 और 12 के ग्रुप में लिली हाउस प्रथम व रोज हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने विद्यार्थियो और शिक्षकों को दीपावली महोत्सव की इस बीच शुभकामनाएं देते हुए सभी से हर्ष और उल्लास के साथ मेें पर्यावरण अनुकूल दीपावली को मनाने का संदेश दिया। स्कूल के निदेशक अनघ सिंघल व प्रबंधक अशोक सिंघल ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों से इको फ्रेंडली पटाखे चलाने के साथ पटाखों के दुष्प्रभाव के बारे में छात्रों को जागरूक करने के साथ उन्होंने उन्हें फोड़ते समय सुरक्षा के बारे में दिशा निर्देश भी साझा किए। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के प्रयास की उन्होंने सराहना की। विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी स्टाफ सदस्यों को मिष्ठान व गिफ्ट भेंट कर उनके कुशल मंगल की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, अनुपम सैनी, दीपक मलिक, राखी पाल, शिखा ठाकुर, अजय कुमार, बिना वत्स, चेतन, नीशु चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई