एडीएम प्रशासन ने देखी नवीन मंडी के स्ट्रांग रूम की व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा क्षेत्र में शुरू उपचुनाव की प्रक्रिया के बीच प्रशासन ने अपनी तैयारियों को भी मजबूत करने में जुटा है। इस कड़ी में बुधवार को एसडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कूकडा मंडी में स्ट्रांग रूम की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने आयोग के जारी निर्देशों के बीच वहां पर बिजली, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा की व्यवस्था समेत अन्य जरुरी कार्यो को परखने और अधूरे रहे कार्यो को समय से पूर्ण करने के लिए अधीनस्थों को जरुरी निर्देश दिये।
यूपी की नौ विधानसभाओं के रिक्त पदों को भरने की दिशा में शुरू नामांकन प्रक्रिया के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने टीम के साथ में मीरांपुर विधान सभा उप निर्वाचन 2024 को सकुशल शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु मतगणना स्थल नवीन मंडी स्थल कूकडा में बनाये जाने वाले स्टांग रूम की तैयारियों का मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समय रहते उक्त तमाम बंदोबस्त दुरुस्त करने को लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने इस बीच ईवीएम रखे जाने के स्थान का बारीकी से जायजा लेने के साथ ही उनकी तकनीकी निगरानी के लिए यहां पर सीसीटीवी कैमरों की भी उचित व्यवस्था एवं उनकी मोनिटरिंग की व्यवस्था ससमय पूर्ण कराने, साफ-सफाई, पार्किंग समेत क्षेत्र में बिजली व पेयजल आपूर्ति, शौचालय व फर्नीचर की उचित व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण किए जाने, उचित बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा बल की तैनाती करने के साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाआें को सुचारू रूप से ससमय सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग धुरेन्द्र तोमर, मण्डी समिति सचिव कुलदीप मलिक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal