जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी में मानस्तंभ भूमि पूजन महामहोत्सव शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी नई मंडी की पावन धरा पर त्रिदिवसीय मानस्तंभ भूमि पूजन शिलान्यास महामहोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वार्ड संख्या 33 की सभासद सीमा जैन पत्नी विकल्प जैन ने मानस्तंभ भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विधि विधान से शिलान्यास किया।
मंदिर परिसर में षष्ठपट्टाचार्य सराकोधारक ज्ञान सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं सप्तम पट्टाचार्य 108 ज्ञेय सागर जी महाराज ;ससंघद्ध, मुनि 108 ज्ञान सागर जी महाराज एवं मुनि 108 नियोग सागर जी महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को भूमि पूजन महामहोत्सव का शुभारंभ हुआ। मानस्तंभ के शिलान्यास कर्ता मुख्य रूप से हंस कुमार जैन, सरोज जैन, मनीष जैन, अंशु जैन, पूर्व दिशा में चंद्र मोहन जैन, जितेंद्र जैन टोनी, मुकेश जैन, राजेश जैन, अमित जैन, दिव्यांश जैन, सक्षम जैन, चिराग जैन, पवित्र जैन, संस्कार जैन, भव्य जैन, दक्षिण दिशा में संतोष जैन, अखिलेश जैन, सभासद सीमा जैन, अविरल जैन, परी जैन, ललित जैन, उत्तर दिशा में मदन लाल जैन, सुशीला जैन, मनोज जैन, विपिन जैन, विकास जैन, पश्चिम दिशा में सुभाष चंद्र जैन, मणिकांत जैन, सचिन जैन, मोनिका जैन, ईशान जैन, संयम जैन के करकमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रतिष्ठाचार्य पंडित पवन जैन दीवान ;सागरद्ध ने भव्य रूप से भूमि पूजन शिलान्यास की धार्मिक विधि को सम्पन्न करवाया। कार्यक्रम निदेशक डा. जयकुमार जैन एवं सह निर्देशक पंडित सुनील कुमार जैन मेरठ रहे। कार्यक्रम में पंच परमेश्वर कलश उमा जैन मातेश्वरी शीतल जैन सी.ए., निधि जैन, नमय जैन, प्रक्षाली जैन, राजेश कुमार जैन, दिव्या जैन गर्ग, मुकेश जैन, अमित जैन एवं आधारशिला स्थापनकर्ता का दायित्व अशोक जैन, भूषण लाल जैन, योगेश जैन, सुशील जैन, सतीश जैन, आशीष जैन सीए ने निभाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शांति नाथ दिगंबर जैन युवा संघ, जैन मिलन शांतिनाथ परिवार, ज्ञानोदय क्लब परिवार, महिला जैन मिलन अरिहंत, भारतीय जैन महासंघ, दिगंबर जैन महा समिति आदि संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन, महामंत्री जितेंद्र जैन ;टोनीद्ध, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन एडवोकेट, उपाध्यक्ष प्रेमचंद, संजय जैन, उपमंत्री सुखमाल चंद जैन, विभोर जैन एवं मंदिर कमेटी के संरक्षणगण जवाहरलाल जैन बजाज, चंद्र मोहन जैन, हंस कुमार जैन, सतीश चंद जैन सीए, रवि जैन, अशोक जैन पीएनबी, वीरेंद्र जैन, सुरेश जैन सपरिवार उपास्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वर्णशीला, नवरत्न शीला, रजत शीला, ताम्रशिला, स्वास्तिक शीला एवं ज्ञान सागर जी शीला के माध्यम से सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने कूपन लेकर अपने परिवार द्वारा शीला रखकर धर्म लाभ प्राप्त किया। इन शिलांग की कूपन व्यवस्था में अभिषेक जैन, सुनील जैन, नितेश जैन, नितिन जैन, विभोर जैन, अतुल जैन, रूपल जैन, गौरव जैन आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की व्यवस्था में विपिन जैन, विकास जैन, सचिन जैन आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील जैन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत भोजन नरेंद्र जैन, विपिन जैन, संजय जैन, राजीव जैन द्वारा किया गया। भोजन व्यवस्था में मुख्य रूप से सहयोग वीरेंद्र जैन शाहपुर वाले नवनीत जैन बजाज आदि का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई