सांसद बोले:- दलगत राजनीति से उठकर करें नगर विकास कार्यो में काम

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका बोर्ड बैठक में सोमवार को उस वक्त सभागार में माहौल बदला सा नजर आया। इसमें पहली बार सपा सांसद हरेन्द्र मलिक पदेन सदस्य के रूप में पहुंचे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि सभासद जनप्रतिनिधि के रूप में सांसद से भी महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसका जुड़ाव लगातार जनता से है। ऐसे में अधिकारी-कर्मियों को चाहिए कि वो सभासद को पूर्ण सम्मान दें, विकास की कार्ययोजना बनाने से पूर्व उनसे विचार विमर्श करते हुए उनके क्षेत्रों के कार्यों को प्राथमिकता पर सम्मिलित किया जाये। जो सड़कें बनवाई जा रही हैं, यदि वो 5 वर्ष से पहले टूट रही हैं तो ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही हो। उन्होंने सभासदों को नसीहत देते हुए कहा कि वो अफसरों को हटाने और दबाने के प्रयास छोड़कर शहरी विकास के लिए दलगत राजनीति से उठ कर काम करने का काम करें। सपा सांसद ने सभासदों द्वारा ईओ गाड़ी का मुद्दा उठाना गलत और अनावश्यक बताते हुए उन्हें गाड़ी मुहैय्या कराने की पैरवी की। सपा सांसद की पैरवी के बाद सदन में गत कार्यवाही की पुष्टि में सभासद राजीव शर्मा व मनोज वर्मा समेत अन्य सभासदों ने ईओ को गाड़ी देने के पूर्व के प्रस्ताव को निरस्त कराने के साथ अन्य प्रस्तावों पर स्वीकृति की मुहर लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal