धनगर समाज ने कलेक्ट्रेट घेर मांगा आरक्षण, दी चेतावनी

Share :

मुजफ्फरनगर। बुधवार को अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंती पर अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के नेता अरविंद धनगर के नेतृत्व में देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक से तिरंगा यात्रा प्रारंभ करने के साथ धनगर समाज के बच्चों व महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच धरना दिया। जिले के विभिन्न ग्रामों से आये सैकड़ों ग्रामीणों ने इस दौरान शासन-प्रशासन को धनगर समाज की अनदेखी किए जाने के आरोप लगाते हुए भविष्य में बड़ा आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी। कार्यक्रम में युवाओं की टोली करीब 151 फीट लंबा तिरंगा लेने के साथ में अन्य तिरंगों के साथ शामिल हुए। इस बीच धनगर समाज के बच्चों ने सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने स्कूलों के बैग जमा करते हुए कहा कि एक ओर समाज का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र जमा किए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में अधिकारी उनके स्कूल के बैग अपने पास ही रख ले।
नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपे ज्ञापन में अरविंद धनगर ने कहा कि 1952 से सर्टिफिकेट 1976 तक निरंतर उनके सताज के प्रमाण पत्र बनते रहे लेकिन कुछ षड्यंत्रकारी लोगों ने धनगर का एकाएक धनगढ़ कर दिया, जिसके बाद वर्ष 1976 से इस समाज के लोगों ने उच्च न्यायालय की शरण ली और न्यायालय ने साफ तौर पर आदेश जारी करते हुए कहा कि धनगर जाति के प्रमाण पत्र तुरंत बनने चाहिए, लेकिन इसके बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। सरकार ने आदेश जारी किया उसके बाद सर्टिफिकेट बनने स्टार्ट हुए लेकिन फिर रोक दिए गए। धनगर जाति के लोगों ने प्रमाण पत्र बनवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से शिव कुमार, प्रदीप, सुनील, रवि, अनिल, सतीश, ओमवीर, राज कुमार, शेरपाल, सुमित, अमित, विनोद, जय सिंह, रामकुमार, राम मुकुट, हरपाल, मनोज व आनंद धनगर समेत सैकड़ों लोग व बच्चे इस दौरान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रविवार को मुजफ्फरनगर में जज्बा दौड़-12 की तैयारी पूर्ण, दौडे़गे सब साथ-साथ

जज्बा दौड़-12 की हर स्तर पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को दुल्हन की तरह तैयार किया जा रहा है। नगरपालिका, शासन, प्रशासन नई पीढ़ी का साहस एवं उत्साह देखकर सुरक्षा, यातायात आदि की तैयारी मुस्तैदी से कर रहा है। समर्पित युवा टीम के सत्यप्रकाश रेशू, अमित पटपटिया ने

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा तीज महोत्सव का शानदार आयोजन लिंक रोड स्थित एक पार्टी हाल में किया गया।इस पूरे रंगारंग कार्यक्रम को वंदना शर्मा जी के नेतृत्व में मीनू गर्ग,सुनीता शाह,बिंदु टंडन जी ने बहुत रंगारंग माला के रूप में पिरोकर सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा तो हॉल में उपस्थित सभी

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट

डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने प्रेम एवं जज्बे का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी

आइडियल किड्स में हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीपरेटरी स्कूल में तीज का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ दो दिन मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने झूला झूलने का आनंद लिया और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। दूसरे

देश विभाजन विभीषिका विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी-डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के महत्वपूर्ण अवसर पर सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देश से “देश विभाजन की विभीषका” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दिव्या बख्शी के द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal