मुजफ्फरनगर। सदर तहसील के ग्राम बढ़ेडी के दर्जनों ग्रामीणों ने यूपी सरकार में मंत्री अनिल कुमार को शिकायती पत्र देकर दबंगों द्वारा किसानों का पूर्व से चला आ रहा रास्ता कब्जाने के आरोप लगाते हुए उसे कब्जामुक्त कराए जाने के साथ दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
यूपी सरकार में मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार से मिले ग्राम बढ़ेडी के ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर मोती झील के किनारे पर उनकी पैतृक कृषि भूमि करीब 57 बीघा है। उनका कहना है कि यह भूमि चकबंदी से बाहर की है तथा रास्ते की कोई सुविधा न होने के कारण पूर्वजों के द्वारा आपसी सहमति से मोती झील के किनारे रास्ता चला आ रहा था, जिस पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने इस मामले में क्षेत्र के इस रास्ते से जुड़े परिवारों की आवश्यकता को देखते हुए दबंगों से कब्जाए गए रास्ते को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। मंत्री से मिले ग्रामीणों में देवेन्द्र, ओम सिंह, सुरेन्द्र, सुधीर, उमेश, बालेन्द्र, नरेश, किरण सिंह, मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






