नगर मजिस्ट्रेट का मारा छापा, नदारद मिले 5 अफसर-कर्मी

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका में नगर मजिस्ट्रेट ने डीएम के निर्देश पर छापा मारा इस दौरान कई अफसर और कर्मी नदारद मिले। नगर मजिस्ट्रेट की छापेमारी से पालिका में घंटों तक हड़कंप मचा रहा। गैरहाजिर रहे अफसरों व कर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही को लेकर आशंका बनी रही।
बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप अचानक नगर पालिका के मुख्यालय टाउनहाल पहुंचे, जहां उन्हें देखकर पालिका में हड़कम्प मच गया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यालयों में निरीक्षण करते हुए वहां विभागीय अफसरों व कर्मचारियों की उपस्थिति को परखने का काम किया। उन्होंने इन विभागों के उपस्थिति रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए। करीब साढ़े दस बजे तक भी कार्यालय में उपस्थित न होने वाले अफसर और कर्मियों की गैर हाजिर दर्ज करा दी गई। इसके साथ उन्होंने ड्यूटी पर समय से हाजिर न होने वाले कर्मियों के प्रति नाराजगी जताई। बताया गया बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के बीच पालिका की लेखाकार प्रीति रानी, लिपिक लेखा विभाग मौ. नदीम, लिपिक मनोज पाल, कंट्रोल रूम में तैनात मौ. सालिम और अनुचर इकबाल गैर हाजिर पाये गये। नगर मजिस्ट्रेट ने पांचों अनुपस्थित रहे कार्मिकों की इस बीच उपस्थिति पंजिका में रेड मार्किंग करते हुए गैर हाजिरी लगा दी। हालांकि निरीक्षण के दौरान पालिका दफ्तर में नगर मजिस्ट्रेट को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह उपस्थित नहीं मिली। उन्होंने फोन पर संपर्क किया तो वो उस समय कमला नेहरू वाटिका कम्पनी बाग में विभागीय निरीक्षण पर मौजूद मिलीं।

इन्होंने कहा-
नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि बुधवार को सुबह डीएम के निर्देश पर नगर पालिका कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए अफसरों और कर्मचारियों की उपस्थिति को चैक किया। इस दौरान लेखाकार समेत पांच कर्मी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। करीब साढ़े दस बजे तक ये कार्यालय नहीं पहुंचे थे, इनकी गैर हाजिरी उपस्थिति पंजिका में अंकित कर दी गई है। इसके साथ ही कार्यवाही की संस्तुति के साथ निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है। अब जिलाधिकारी स्तर से इसमें आगामी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal