छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीकः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। छठ महापर्व के अवसर पर नगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मोहल्ला अलमासपुर में छठ महापर्व समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यहां आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

शहर के वार्ड संख्या 2 के अन्तर्गत नवीन कालोनी अलमासपुर की गली नम्बर 2 में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने महिलाओं के साथ छठी मैया की आराधना की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना में भाग लिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। लोक आस्था का यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना के साथ लोगों को एकजुटता का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कामना की कि छठी मैया की असीम कृपा समस्त नगरवासियों और क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने के लिए सभी को बधाई दी। इस दौरान मुख्य रूप से व्यापारियों की आवाज व्यापार संगठन के अध्यक्ष शलभ गुप्ता एडवोकेट, छठ महापर्व समिति के वीरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र कुमार, रजनीश, अनुज यादव, सचिन गुप्ता, राजन गुप्ता सहित सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी बनी रही।

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन की मुहिम तेजी से जारी, स्थाई और अस्थाई कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए हरिद्वार में अंतिम दौर की तैयारियां अब और तेज कर दी गई हैं। कुंभ नगरी को सुव्यवस्थित, सुसज्जित और बेहतर सुविधाओं सम्पन्न बनाने के लिए मेला प्रशासन ने स्थाई निर्माण कार्यों के साथ ही अस्थाई व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 16 नवंबर को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से पीआर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक वीरपाल निर्वाल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी पर हुई चर्चा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार की ओर से प्रेस क्लब सभागार हरिद्वार में ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। गोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया

श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता विभाग ने किया स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार को श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पत्रकारिता विभाग के सीनियर और जूनियर छात्रों ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया।’कलम की ताकत, सच की पहचान, पत्रकारिता से मजबूत बने देश का सम्मान’ स्लोगन लेकर पत्रकारिता के छात्रों ने

मोदी-योगी की नीति से विकास से रोशन हुए शहरः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को वार्ड संख्या-10 के दक्षिणी सिविल लाइन मोहल्ले में राज्य वित्त आयोग की ग्रांट से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से कराए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal