डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया निरीक्षण, जताया संतोष

Share :

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश चन्द्र मिश्रा ने मुजफ्फरनगर जिले का चार्ज संभालने के बाद मंगलवार को पहली बार अधीनस्थों के साथ कलक्ट्रेट का पैदल भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट में साफ-सफाई के साथ फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निदान कराने के निर्देश दिए। वहीं इस बीच बेहतर कार्य पर अधीनस्थों की पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान उन्होंने अधिकांश कार्यालय में पहुंचकर वहां की मौजूदा स्थिति देखने के साथ कार्यरत कर्मचारियों को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए।
डीएम के रूप में अपनी बेबाक छवि एवं जिले को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच जिलाधिकारी उमेश चन्द्र मिश्रा अपने कार्यालय में आम दिनों की भांति जनशिकायतों को सुन रहे थे। इसी बीच उन्होंने एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार व नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को अपने कार्यालय में बुलवाया और कलक्ट्रेट का निरीक्षण करने की इच्छा व्यक्त की। डीएम के निर्देश में नाजिर सदर सुभाष चंद व अन्य कर्मचारियों के साथ डीएम उमेश मिश्रा सीधे कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय में पहुंचे, जहां उन्होंने इस बीच न्यायिक सहायक, राजस्व सहायक, संग्रह अनुभाग, ईआरके एवं नजारत का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण करते हुए यहां कार्यरत कर्मचारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पटल लिपिकों से इस बीच जरुरी पत्रावलियों की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों को जाना। कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान नजारत में उन्होंने साफ-सफाई पर तैनात कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए शाबाशी दी। बाद में उन्होंने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए वहां पत्रावली रखरखाव पर संतोष जताते हुए अभिलेखों की महत्ता को बताया। रिकार्ड रूम की व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करने के बाद उन्होंने यहां पर नए बनने जा रहे रिकॉर्ड रूम स्थल का निरीक्षण किया और इसके लिए प्रक्रिया तेज कराए जाने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। बाद में उन्होंने लोकवाणी सभा कक्ष एवं कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, नाजिर सदर सुभाष चन्द, नरेन्द्र कुमार के साथ शिकायत सहायक विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई