केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉ संजीव बालियान से पीजेंट के चेयरमैन से अनेकों मुद्दों पर वार्ता

Share :

मुजफ्फरनगर पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक बालियान ने अपने साथी सुभाष चौधरी के साथ केन्द्रीय पशुपालन मंत्री डॉ संजीव बालियान से उनके विजन पर उनसे लम्बी वार्ता की है। उनके कमरे में कुछ पेंटिंगें कमरे की शोभा बढ़ाती हैं। वार्ता से कुछ ही मिनट पहले वह अपने क्षेत्र से लौटकर आये थे,लेकिन उस समय भी वह ऊर्जा से भरे हुए थे। हमारी बातचीत किसानों से शुरू हुई तो उन्होंने कहा कि हमारे किसान रिकॉर्ड कृषि उत्पादन का नेतृत्व कर रहे हैं, इस कारण हमारा कृषि निर्यात बढ़ा है।इसके लिए हम देश के किसानों को बधाई देते है। इसके बाद हमने उनके विजन पर बातचीत हुई तो, उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री मोदी का विजन है कि देश आगे बढे,उसी तरह हमारा विजन है कि मेरा क्षेत्र भी तेजी से आगे बढे। आप सभी जानते है कि 2023 में भारत का तेजी से आगे बढ़ना बहुत महत्वपूर्ण रहा है, क्योंकि यह विकसित भारत की हमारी यात्रा की दिशा तय करता है। अब हम एक ऐसा देश बन गए हैं, जो आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहा है।
जब हमने उनसे उनके गृह जनपद में बनने वाले बड़े-बड़े हाईवे व् रेलवे सुसिधा के बारे में पूछा, तो उन्होंने बोलते हुए कहा कि जब मैं कुछ शुरू करता हूं, तो मुझे समापन बिंदु पता होता है। लेकिन मैं शुरुआत में कभी भी अंतिम गंतव्य या ब्लूप्रिंट की घोषणा नहीं करता। मै अपने विजन की शुरुआत एक बिंदु से शुरुआत करता हूं, और उसे अंतिम तस्वीर तक लेजाता हूँ। मेने अपने क्षेत्र में सभी आयु वर्ग और रुचियों के लोगों के लिए कुछ न कुछ किया है। मै समर्पण के साथ कार्य करता हूं।
उन्होंने यह भी कहा कि अनुभव की दृष्टि से मेरे करियर में एक अनोखी यात्रा चल रही है।मैं दूसरों के अनुभवों और ज्ञान से सीखने में विश्वास रखता हूं।एक तरह से, मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरा जमीनी संपर्क मजबूत है।
किसान के परिवार में पले-बढ़े और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े रहने का सौभाग्य मिलने से मुझे इस बात की जानकारी मिली है कि कैसे सुधारों को लोगों के जीवन में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
हम लोगों के जीवन को आसान बनाने, उनके कार्य करने में आसानी पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिससे भारत की विकास यात्रा ने तेज गति पकड़ी है। हम संसाधनों के इष्टतम उपयोग और परिणाम-उन्मुख निगरानी में विश्वास करते हैं। हम अपने कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने का सपना केवल भाजपा ही पूरा कर सकती है।
अंत में जब हमने उसने उनके अत्यधिक उर्जावान होने के बारे में पूछा,तो उन्होंने कहा कि मेरा किसी मिशन के लिए पूरी तरह समर्पित होना ही कभी खत्म न होने वाली ऊर्जा और आशा का स्रोत है। उन्होंने हमे वार्ता समाप्त होने पर बिदाई के समय कहा कि उनका ‘विजन’ मजबूत राष्ट्र निर्माण है। 21वीं सदी विकास एवं निर्माण की है। और वह किसी भी कार्य को व्यवस्थित रूप देने के साथ उसे पूर्ण करने का लक्ष्य लेकर चलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई