योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज,मुज़फ़्फ़रनगर से अनिल कुमार बनेंगे कैबिनेट मंत्री

Share :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम को होगा। आज राज भवन में 5:00 बजे शपथ ग्रहण किया जाएगा। जिसमें तीन- चार मंत्री शपथ लेंगे। जिनमें राष्ट्रीय लोक दल के अनिल कुमार भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल होंगे। योगी मंत्रिमंडल में ओमप्रकाश राजभर,दारा सिहं चौहान समित रालोद के कोटे से अनिल कुमार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी ने उनके नाम की पुष्टि कर दी है और उन्हें शपथ ग्रहण का निमंत्रण मिल गया है। अभी रालोद कोटे से केवल एक ही मंत्री को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी ने उन्हें खुद फोन कर लखनऊ जाकर शपथ ग्रहण करने के लिए कहा है।

 

रालोद ने लोकसभा की दो सीटों के लिए एक जाट राजकुमार सांगवान और एक गुर्जर चंदन चौहान को लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके बाद अब कैबिनेट मंत्री के रूप में दलित चेहरे अनिल कुमार को मौका देकर जंयत चौधरी ने सामाजिक समीकरण बनाने की कोशिश की है। विधायक को राजभवन से भी शपथ ग्रहण का नोता मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal