अतिक्रमण हटाने की नगर में शुरू हुई कवायद, खालापार में चला अभियान

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने व अतिक्रमण के प्रति प्रेरित करने को मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में खालापार क्षेत्र में देर सायं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका टीम ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करने के साथ स्वच्छता में सहयोगी बनने के लिए जागरुक किया। पालिका टीम ने खालापार क्षेत्र में अभियान चलाते हुए अतिक्रमण करने वाले 8 दुकानदारों पर 12 हजार रुपए जुर्माना लगाते हुए भविष्य में आदेशों की अनदेखी पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। टीम की इस कार्यवाही से दुकानदारों और व्यापारियों में हड़कम्प मच गया।
नगरपालिका परिषद् द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक नगर क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान पालिका के अधिकारी-कर्मचारी बड़े स्तर पर सफाई अभियान चला रहे हैं, वहीं स्वच्छता शपथ ग्रहण कराने के साथ में लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक त्यागने और स्वच्छता में सहयोग देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मंगलवार को इस कड़ी में नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, एसबीएम लिपिक आकाश दीप, आईटीसी सुनहरा कल से दीपक सैनी, एमआईटूसी कंपनी के कुलदीप सिंह समेत खालापार कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
मंगलवार को खालापार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर पालिका टीम ने व्यापारियों को अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्देशित किया। इस बीच सड़क पर अतिक्रमण करने वाले आठ व्यापारियों से बारह हजार रुपये जुर्माना मौके पर ही वसूलते हुए उन्हें चेतावनी दी गई।

इन्होंने कहा-
कर अधीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पालिका ईओ के जारी निर्देशों के बीच नगरपालिका क्षेत्र में टीम गठित करते हुए अभियान छेड़ा गया है। इस अभियान के तहत सोमवार को खालापार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होना था, जिसमें सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट के बैठक में समय न मिल पाने के कारण यह अभियान मंगलवार को चलाया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को सिविल लाइन, गुरूवार को शहर कोतवाली और शुक्रवार को नई मंडी थाना क्षेत्र में गठित टीमों के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई