राशनकार्ड धारकों को मिली राहत, केवाईसी की बढ़ी तिथि

Share :

मुजफ्फरनगर। केंद्र व राज्य सरकार लंबे समय से राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन बांट रही हैं। देश के करीब 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। बदली व्यवस्था के बीच में खाद्य एवं रसद विभाग ने राशन कार्ड धारकों को केवाईसी के कराना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में उन लोगों के लिए राहत भरी बात है, जिन्होंने किन्हीं कारणों से अब तक भी राशन कार्ड की केवाईसी नहीं करा सके हैं, उनके लिए 31 दिसम्बर तक यूनिट आधार डाटाबेस से सीड करा योजना का भविष्य में लाभ पा सकेंगे।
देश में आज भी लाखों लोग ऐसे हैं, जिन्हें दो वक्त का खाना मुश्किल से नसीब होता है, इसके लिए वे कड़ी मेहनत करने के बाद अपने परिवार का पेट पालते हैं। कोविड जैसी महामारी में शुरू योजना वर्तमान में भी जारी है। इस बीच सरकार के निर्देश पर राशन कार्ड से मिलने वाले राशन पाने के लिए कार्डधारकों को यह ईकेवाईसी करानी होगी। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से सभी राशन कार्डधारकों के लिए जारी किए हैं। अगर राशन कार्ड धारक ईकेवाईसी नहीं कराते, तो उन्हें राशन पाने में परेशानी हो सकती है। सोमवार को लखनऊ से अपर आयुक्त सत्यदेव ने सभी जनपदों के पूर्ति अधिकारियों को जारी निर्देशों में पूर्व में तय 30 सितम्बर तक निर्धारित की केवाईसी की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसम्बर कर दिया गया है। राशन पाने के इच्छुक पात्रों को असुविधा से बचने की खातिर अपने राशन कार्ड के लिए केवाईसी कराने की प्रक्रिया के लिए राशन की दुकान या आपके राज्य के अंतर्गत किसी अन्य राशन की दुकान पर जाकर केवाईसी करा सकेंगे। ध्यान रहे, केवाईसी के लिए उन सभी लोगों को जाना होगा, जिन पात्रों का नाम उस राशन कार्ड में दर्ज है और उनके नाम का राशन ले रहे हंै। उपभोक्ता को राशन की दुकान पर पहुंचकर अपना राशन कार्ड, उसकी एक फोटो कॉपी व आधार कार्ड भी ले जाना होगा। राशन डीलर इन दस्तावेजों को लेकर मशीन पर पात्र के फिंगरप्रिंट स्कैन करेगा और उसे दर्ज करने के बाद ही आपकी केवाईसी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal