मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र अंतर्गत जागाहेड़ी टोल प्लाजा के निकट आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग लगने से छह युवाओं की दर्दनाक मृत्यु हो जाने की घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में हरियाणा के जनपद हांसी के ग्राम राखी खास एवं मोठ निवासी अंकित, अजय, अमन, अनुज, साहिल एवं अंकित के असामयिक निधन की सूचना पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत युवाओं के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान मंत्री कपिल देव ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं सभी आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री कपिल देव ने कहा कि एक ही हादसे में छह युवाओं का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। यह घटना न केवल उनके परिवारों, बल्कि पूरे समाज के लिए गहरा आघात है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी






