मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद की शुक्रवार को संपन्न बोर्ड बैठक में हल्के हंगामे, विरोध-प्रदर्शन के बीच करीब 100 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों पर सर्वसम्मति से स्वीकृति की मुहर लगा दी गई।

दीपावली से पूर्व धनतेरस पर्व पर शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित हुई बोर्ड बैठक में सड़क निर्माण, मार्गों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और सफाई समेत कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में वहलना चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक करने और वाल्मीकि चौक के नामकरण से जुड़ा प्रस्ताव भी पास हुआ। बैठक में शहर के अलग-अलग वार्डों में कराए जाने वाले निर्माण और विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इस दौरान कुछ प्रस्तावों को लेकर सभासदों के बीच बहस भी हुई। इस दौरान स्थिति को देखते हुए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने हस्तक्षेप किया। दोनों ने सभासदों को शांत कराकर बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाई। संपन्न बोर्ड बैठक में करीब 112 विकास कार्यों के प्रस्ताव के प्रस्तुत एजेंडे में निर्माण विभाग की ओर से रखे प्रस्तावों में 63.85 करोड़ रुपए के 329 निर्माण कार्यो को भी स्वीकृति मिल जाने से आने वाले दिनों में नगरपालिका क्षेत्र की दिशा और दशा में सुधार के साथ विकास को एक नया आयाम स्थापित किए जाने की पहल की गई है। नगरपालिका सदन में रखे गए प्रस्तावों में जहां एक ओर वाल्मीकि समाज की लंबे समय से चली आ रही महर्षि वाल्मीकि चौक की मांग को पूर्ण किए जाने के साथ रेलवे रोड तिराहे का नाम अब महर्षि वाल्मीकि चौक कर दिया गया, वहीं शहर के प्रवेश द्वार वहलना चौक के स्थान पर अब बोर्ड बैठक में रखे प्रस्ताव के बाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित किए जाने के साथ ही भविष्य में उसकी पहचान को बदलने का काम किया गया। इसके अलावा कुछ अन्य जनउपयोगी कार्यों के प्रस्तावों पर सदन में माननीयों द्वारा एक मत से बनी सहमति के आधार पर विकास की नई इबादत लिखे जाने का काम किया गया। इस बीच बोर्ड बैठक में कई दौर में माननीयों की एक दूसरे से अपना पक्ष रखे जाने के बीच नौकझोंक और कहासुनी भी हुई, लेकिन विकास के मुद्दे पर पूरा सदन एकमत दिखाई दिया।
पालिका के ईओ पवन कुमार ने बताया कि वार्ड एक में महालक्ष्मी एनक्लेव स्थित ट्रांसफॉर्मर के पास सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड दो में हरिवृंदावन सिटी स्थित पार्क का 28 लाख रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस पार्क में 5.98 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम भी स्थापित किया जाएगा। बैठक में वार्ड सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, हिमांशु कौशिक, योगेश मित्तल, मोहित कुमार प्रशांत कुमार, अमित कुमार, शौकत अंसारी, शहजाद अहमद, रजत धीमान, मौ खालिद, मौ अन्नु कुरैशी, अर्जुन प्रजापति, सीमा जैन, कुसुम लता पाल, रितु त्यागी, महिका गुप्ता, राखी पंवार सहित अन्य सभासद मौजूद रहे। बोर्ड बैठक में शहर के सौंदर्यकरण और नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पार्कों तथा सार्वजनिक स्थानों के कायाकल्प की योजना बनाई गई है।

बन गई बात : फेरी पटरी वालों की भगत सिंह रोड पर लगी दुकानें
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीती रात्रि ट्रिपल इंजन की सरकार में भाजपा जिला महामंत्री के साथ पुलिस कांस्टेबल द्वारा किए दुर्व्यवहार के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में उपजे आक्रोश को ठंडा करने की खातिर गुरुवार शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान और योगी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, शिव चौक पहुंच गए। उन्होंने भगत






