नगरपालिका में चली तबादला एक्सप्रेस, पारुल कार्यमुक्त, टीएस से भी छिना प्रभार

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका में कार्य की व्यवस्था बनाने में जुटी चेयरपर्सन ने लिपिकों का तबादला करते हुए अफसरों के पर कतरने की पहल की हैं। पालिका में चली इस तबादला एक्सप्रेस की जद में आने से जहां अभी तक प्रभारी कार्यालय अधीक्षक का काम देख रही कर निरीक्षक पारुल यादव को कार्यमुक्त कर दिया, वहीं कर अधीक्षक नरेश शिवालिया से भी रिकॉर्ड रूम का प्रभार छीन लिया गया है। इसके साथ कई पटलों पर नये सिरे से लिपिकों की तैनाती करने के साथ कुछ को अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।
शनिवार को पालिका में चली तबादला एक्सप्रेस ने कई दिग्गजों को इधर से उधर कर दिया। ऐसे में आदेश पहुंचने के बाद पालिका में नई हलचल मची है। हाल ही में तिरंगा लाइट के टैंडर प्रकरण में नियमों की अनदेखी किये जाने की शिकायत पर लोकायुक्त द्वारा दिए रिकवरी आदेश व सभासद देवेश कौशिक की शिकायत का संज्ञान लेकर चेयरपर्सन ने आरोपी रहे लिपिक गोपीचंद वर्मा को पथ प्रकाश विभाग से हटा दिया था। उनके स्थान पर किसी भी लिपिक की तैनाती नहीं की थी। गोपीचंद वर्मा पथ प्रकाश के साथ रिकॉर्ड रूम के कार्य देख रहे थे। शनिवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के तबादला आदेशों में गोपीचंद को रिकॉर्ड रूम से हटा दिया। उनको लेखा विभाग में सफाई कर्मियों के भविष्य निधि पटल का जिम्मा मिला है। वहीं करीब सवा साल से इस पटल का कार्य देख रहे लिपिक तनवीर आलम रिकॉर्ड रूम में फिर से वापसी हुई है। इसके साथ ही जलकल विभाग में काम संभाल रहे लिपिक संदीप यादव पथ प्रकाश लिपिक बनाए गए हंै। जन्म एवं मृत्यु पटल के लिपिक राजीव वर्मा को संदीप के साथ पथ प्रकाश का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। वहीं टैक्स लिपिक प्रवीण कुमार अपने काम के साथ जलकल विभाग का अतिरिक्त कार्य भी करेंगे। वहीं रिकॉर्ड रूम का प्रभार संभाल रहे टीएस नरेश शिवालिया से यह कार्य लेकर जलकल विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार को रिकॉर्ड रूम का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रभारी कार्यालय अधीक्षक का काम संभाल रही राजस्व निरीक्षक पारूल यादव को कार्यमुक्त कर दिया है। अभी किसी को कार्यालय अधीक्षक नहीं बनाया है। सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों एक पत्रावली में निर्माण लिपिक ओमवीर सिंह के साथ कहासुनी के बाद पारूल यादव ने चेयरपर्सन को पत्र लिख कर प्रभारी कार्यालय अधीक्षक के पद की जिम्मेदारी कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की थी।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका में कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कुछ पटलों पर लिपिकों के कार्य अधिकार में बदलाव किया है। इसमें कुछ लिपिकों को जहां अतिरिक्त कार्य सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal