विद्या भारती प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेरठ बना चैम्पियन

Share :

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही विद्या भारती की 36वीं प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ विभाग के खिलाडियों ने 278 अंक अर्जित कर सामूहिक चंैपियनशिप पर कब्जा कर लिया, जबकि गाजियाबाद विभाग 182 अंकों के साथ में दूसरे स्थान पर रहा। समापन अवसर जन शिक्षा समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक चरणपाल सिंह तोमर, प्रबंध समिति अध्यक्ष ललित महेश्वरी, प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग, प्रान्त खेल संयोजक पंकज गुप्ता, भगवंती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सीमा गोयल, प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश शर्मा ने संयुक्त रूप से मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शुभारंभ किया।
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंंदिर के खेल मैदान में संपन्न प्रतियोगिता के अंतिम दिन दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, रिले रेस, हैमर थ्रो आदि प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग में जहां हैमर थ्रो में गाजियाबाद के मोनू व बुलंदशहर के अरुण चौधरी टॉपर घोषित किया गया। वहीं शार्ट पुट में इस बीच बुलंदशहर के चेतन सिंह व विक्रम सिंह, चक्का फेंक में बुलंदशहर के मनदीप सिंह व अरुण चौधरी, भाला फेंक में मेरठ के योगेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खेल मैदान में 100 मीटर दौड़ में सहारनपुर के सत्यम, 200 व 400 मीटर दौड़ में मेरठ के सचिन, 800, 1500 व 3000 मीटर दौड में मुरादाबाद के अंकुश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सहारनपुर के सत्यम, ऊंची कूद एवं ट्रिपल जंप में मेरठ के रविश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण में व्यक्तिगत चैम्पियनशिप अंडर 17 में गाजियाबाद की साक्षी पानू, अंडर 19 में मेरठ की खुशी ने विजय श्री प्राप्त की। बालक वर्ग में अंडर 17 में मेरठ के सचिन, मुरादाबाद के अंकुश तथा अंडर 19 में भी मुरादाबाद के गौरव व मेरठ के शिवा व्यक्तिगत चैम्पियनशिप प्राप्त करने में इस बीच सफल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा हैं। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि जो खिलाडी इन प्रतियोगिताओं में पदक जीतने में असमर्थ रहें हैं, वे निराशा का भाव मन में न लाएं। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित महेश्वरी ने विद्या भारती के इस खेल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद बहुत आवश्यक है। इस दाौरान प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता पर्यवेक्षक चरणपाल सिंह तोमर आदि ने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई