मुजफ्फरनगर में औद्योगिक पार्क के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, महिला उद्यमी ने दर्ज कराया मुकदमा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश कर हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना को उस समय झटका लगा, जब प्रस्तावित लार्ज स्केल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए भूमि खरीदने के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया। उक्त मामले में मीडिया से वार्ता करते हुए महिला उद्यमी एवं एप्रो ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक अभिलाषा सिंह ने क्षेत्र के करीब 25 लोगों पर जमीन उपलब्ध कराने और कंपनी के नाम बैनामा कराने का भरोसा देकर करोड़ों रुपये लेने तथा बाद में रजिस्ट्री नहीं कराने का आरोप लगाया है। मामले में हरिद्वार जनपद के कोतवाली मंगलौर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीड़िता के अनुसार, एप्रो ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड, एप्रो ग्लोबल लिमिटेड की सहायक कंपनी है। कंपनी की ओर से उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास नीति से प्रेरित होकर जनपद मुजफ्फरनगर के मौजा माण्डला में लार्ज स्केल इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने की योजना तैयार की गई थी। कंपनी का दावा है कि इस परियोजना के माध्यम से कम से कम पांच हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देने का लक्ष्य रखा गया था।
कंपनी की निदेशक अभिलाषा सिंह के अनुसार, परियोजना के लिए जमीन खरीदने के सिलसिले में जितेंद्र वर्मा और मुशीर आलम ने कंपनी को भूमि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि जमीन खरीदने, कंपनी के नाम रजिस्ट्री कराने और भूमि पर भराव कराने के आश्वासन पर अलग-अलग व्यक्तियों और उनके परिजनों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये की धनराशि स्थानांतरित कराई गई। अभिलाषा सिंह का आरोप है कि रकम प्राप्त करने के बावजूद संबंधित लोगों ने कंपनी के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। जब कंपनी की ओर से रकम वापस मांगी गई अथवा बैनामा करने के लिए कहा गया तो कथित तौर पर टालमटोल की गई। इतना ही नहीं, महिला उद्यमी को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है। इस मामले में मुशीर आलम, जितेंद्र वर्मा, महकार सिंह, कटार सिंह, अजय, विजय, कुलवीर सिंह, विकास कुमार, बालकराम, बालेश, मामचंद, सिद्धगोपाल शर्मा, तिलकराम, जसवीर, बिजेंद्र, अमरेश और राजकुमार सहित कई लोगों के नाम शिकायत में शामिल बताए गए हैं। इस संबंध में एफआईआर संख्या 0505/2026 दिनांक 2 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले ने इसलिए भी गंभीरता प्राप्त कर ली है क्योंकि प्रस्तावित परियोजना से मुजफ्फरनगर में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और नामजद व्यक्तियों का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नवीन मंडी व्यापार संघ की बैठक में दीपावली पर रविवार को भी मंडी में व्यापार सुचारू रखने का निर्णय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं को पंच पर्व एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही दीपावली पर्व के अवसर पर रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने

श्रीराम कॉलेज के प्रबंधन विभाग की ओर से औद्योगिक भ्रमण का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबंधन विभाग (एमबीए) द्वारा भारतीय बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (कैम्पा), पुरकाजी, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। एमबीए पाठ्यक्रम में सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों की नवीनतम जानकारी प्रदान करना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से इस बार कैम्पा इंडस्ट्रीज

मुजफ्फरनगर के नए सीडीओ बने IAS अमित कुमार सिंह, संभाली कार्यभार की जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारी के तहत आईएएस अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मुजफ्फरनगर का कार्यभार संभाल लिया है। उनके सीडीओ पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही जिले में विकास कार्यों के संचालन और प्रशासनिक योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नई प्रशासनिक पारी शुरू हुई

किसान मेले के दूसरे दिन चौ नरेश टिकैत ने किया कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन, बोले- किसानों को अपनानी चाहिए नई तकनीक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित कृषि फार्म में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी ने कृषि मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान रालोद के वरिष्ठ नेता धर्मवीर बालियान, महिला

जनगणना 2027 के लिए बीएचईएल हरिद्वार में प्रशिक्षण शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत सोमवार को बीएचईएल के मानव संसाधन विकास केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। अपर महाप्रबंधक अतुल सचान और केंद्र प्रभारी हरीश सिंह बग्वार ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। अतुल सचान ने कहा कि जनगणना के आंकड़े सरकारी नीतियों और विकास योजनाओं के निर्धारण

प्रतियोगिताओं में पीआर पब्लिक स्कूल के छात्रो का शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित विभिन्न अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 मेडल एवं 5 ट्रॉफियाँ जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के किंडरगार्टन विंग में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों को नेतृत्व एवं जिम्मेदारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal