भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्म जयंती समारोह एवं संगोष्ठी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ‘लौह पुरुष’ भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस गोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय वर्मा तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय प्रजापति जी द्वारा किया गया।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का जीवन और उनका कुशल नेतृत्व भारत के इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ है। स्वतंत्रता के पश्चात 560 से अधिक देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर ‘अखंड भारत’ का निर्माण करना केवल लौह पुरुष सरदार पटेल के अदम्य साहस, अद्वितीय संगठन क्षमता और दूरदर्शिता से ही संभव हो सका। आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का जो सपना साकार हो रहा है, उसकी मजबूत नींव सरदार साहब ने ही रखी थी। हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके राष्ट्र प्रथम के विचारों और सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारकर संगठन और राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहना चाहिए।

इसी क्रम में गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एवं पूर्व कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल ने कहा कि सरदार पटेल जी न केवल देश के एकता के सूत्रधार थे, बल्कि वे किसानों, मजदूरों और समाज के प्रत्येक वंचित वर्ग के सच्चे हितैषी एवं मसीहा थे। बार्डोली सत्याग्रह के दौरान किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने से लेकर अखंड भारत के निर्माण तक, उन्होंने सदा राष्ट्रहित और जनहित को ही सर्वोपरि रखा। सरदार साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर, जिला महामंत्री शरद शर्मा, सुनील दर्शन, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, विपिन त्यागी, जिला उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, जिला कार्यालय प्रभारी पिंटू त्यागी, जिला मंत्री जोगेंद्र सिंह एवं सुरेंद्र कश्यप के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के जनपद के समस्त मंडल अध्यक्ष, मंडलों के प्रभारी एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रीराम कॉलेज ने एसडी(पीजी) कॉलेज को हराकर किया अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट 2026 के खिताब पर कब्जा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में चल रही मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पॉचवे व अंतिम दिन फाइनल मैच खेला गया। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की क्रिकेट टीम ने एसडी (पीजी), मुजफ्फरनगर की टीम को 73 रनों से हराकर मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय क्रिकेट (पुरूष वर्ग) का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा शगुन पाल ने एथलेटिक्स में लहराया परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के नई मण्डी क्षेत्र में स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार 28 अक्टूबर को प्रार्थना सभा में ई-कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति

हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई—69 चालान, 9 वाहन सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमों ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। उपलब्ध कार्रवाई विवरण के अनुसार

परीक्षाओं, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र निर्धारित बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों के

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल जिम्मेदारी विषय पर कार्यशाला आयोजित

जड़ौदा, मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक करने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सही, सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की जानकारी देने के उद्देश्य से ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता जागरूकता एवं डिजिटल जिम्मेदारी कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शुभी

मंत्री कपिल देव और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच हुई माइक खींचतान की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने मुजफ्फरनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच हुई माइक खींचतान की घटना, सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और आचरण के महत्व पर एक गंभीर बहस को लेकर अपने विचार साझा किए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई