साइट विजिट के जरिए छात्रों ने जाना काम करने का तरीका

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से पी.आर.सी. कंस्ट्रक्शन, भोपा की एक निर्माण साइट पर शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग तथा आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।यह कार्यक्रम संस्थान के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ के मार्गदर्शन एवं संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) अश्वनी कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आयोजित किया गया। साइट विजिट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक निर्माण कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को भवन निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं, आधुनिक निर्माण तकनीकों, निर्माण सामग्री के उपयोग, साइट प्रबंधन, इंजीनियरिंग ड्राइंग तथा आर्किटेक्चरल प्लानिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निर्माण स्थल पर कार्य करने की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिला।कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष इं. फिरोज अली के साथ विभाग के शिक्षक इं. प्रवेश कुमार, इं. गौरांग शर्मा, इं. शुभम गुप्ता एवं शिवानी सिंह उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया तथा साइट पर संचालित विभिन्न तकनीकी गतिविधियों को समझने में उनकी सहायता की।इस अवसर पर कंपनी के संचालक प्रदीप गुप्ता, जूनियर इंजीनियर इं. कमल कुमार तथा आर्किटेक्ट एंड बिल्डर्स निशांत कुमार ने विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की व्यावहारिक प्रक्रियाओं, आधुनिक निर्माण तकनीकों, गुणवत्ता नियंत्रण, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्माण क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कौशल को निरंतर विकसित करना
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि एक सफल इंजीनियर बनने के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक अनुभव, तकनीकी दक्षता, अनुशासन, टीमवर्क और समस्या-समाधान की क्षमता भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक निर्माण तकनीकों से परिचित होने तथा अपने तकनीकी कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।साइट विजिट के दौरान विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने, अपनी तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने तथा निर्माण उद्योग की कार्यप्रणाली को निकटता से समझने का अवसर मिला। इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, आत्मविश्वास एवं व्यवसायिक दक्षता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में कुशल, योग्य एवं जिम्मेदार इंजीनियर बन सकें। इस शैक्षणिक गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने करियर के लिए उपयोगी अनुभव प्राप्त हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक इं. प्रवेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक के प्राचार्य इं. आशीष कुमार, इं. विपुल शर्मा, इं. विपिन कुमार एवं इं. अलीशा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहें।

10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गाजियाबाद में 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित 10वीं सुकाई कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद के सेक्टर-15 स्थित वीआर ऑडिटोरियम में शोतोरियू यूनिक कराटे एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में देशभर

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जनपद के तहसील एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद के समस्त तहसील एवं नगरीय चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण

ड्यूटी मे लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारी नपे, ADM F ने माँगा स्पष्टीकरण, विभागीय जाँच बैठाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईओसी (इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) कंट्रोल रूम में लगाई गई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय के

सनातन धर्म महाविद्यालय में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ तथा विकसित भारत का दिखा जज्बा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के संयुक्त तत्वावधान में कल्चर ट्रैक का आयोजन आज बहुद्देशीय हाल में किया गया| इस कार्यक्रम में ज़िले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्रों ने प्रतिभाग किया| विद्यार्थियों ने कविता लेखन,

चौ. छोटूराम महाविद्यालय में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौ. छोटू राम महाविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व एवं महान दार्शनिक विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. केपी

कुंभ 2027 के लिए 3505 पुलिसकर्मी प्रशिक्षित, डॉ. नरेश चौधरी की सराहना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन के लिए सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के तेरहवें चरण का समापन हो गया। इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने सभी 13 चरणों में 3505 पुलिसकर्मियों को कुंभ प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई