चौ. छोटूराम महाविद्यालय में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौ. छोटू राम महाविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व एवं महान दार्शनिक विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. केपी सिंह ने भगवान महर्षि वाल्मीकि के जीवन-दर्शन का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य एवं आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक हैं। रामायण जैसे कालजयी महाकाव्य की रचना करके उन्होंने समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा, करुणा, न्याय एवं मानवीय मूल्यों का मार्ग दिखाया। उनका जीवन इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि सकारात्मक चिंतन, ज्ञान एवं आत्मपरिवर्तन के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को महान बना सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा नैतिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रो. आर. के. सिंह, प्रो. गिरिराज किशोर जी ने कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत तथा महान संतों और ऋषियों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉ टेसू शर्मा, डॉ. रेखा भवनानी, डॉ. नवनीत प्रकाश वर्मा, डॉ. रेनू , डॉ. पी. एस. आर्य, डॉ. मीनाक्षी तोमर एवं श्री अक्षय वत्स सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गाजियाबाद में 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित 10वीं सुकाई कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद के सेक्टर-15 स्थित वीआर ऑडिटोरियम में शोतोरियू यूनिक कराटे एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में देशभर

साइट विजिट के जरिए छात्रों ने जाना काम करने का तरीका

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से पी.आर.सी. कंस्ट्रक्शन, भोपा की एक निर्माण साइट पर शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग तथा आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।यह कार्यक्रम संस्थान

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जनपद के तहसील एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद के समस्त तहसील एवं नगरीय चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण

ड्यूटी मे लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारी नपे, ADM F ने माँगा स्पष्टीकरण, विभागीय जाँच बैठाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईओसी (इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) कंट्रोल रूम में लगाई गई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय के

सनातन धर्म महाविद्यालय में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ तथा विकसित भारत का दिखा जज्बा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के संयुक्त तत्वावधान में कल्चर ट्रैक का आयोजन आज बहुद्देशीय हाल में किया गया| इस कार्यक्रम में ज़िले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्रों ने प्रतिभाग किया| विद्यार्थियों ने कविता लेखन,

कुंभ 2027 के लिए 3505 पुलिसकर्मी प्रशिक्षित, डॉ. नरेश चौधरी की सराहना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन के लिए सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के तेरहवें चरण का समापन हो गया। इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने सभी 13 चरणों में 3505 पुलिसकर्मियों को कुंभ प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई