हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिडकुल कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 11.45 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में थाना स्तर पर टीमों का गठन कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिडकुल कोतवाली प्रभारी अजय शाह द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पुलिस लाइन तिराहा से सुमित पुत्र भगवान दास निवासी मौलागढ़ बनिया ठेर संभल उत्तर प्रदेश हाल निवासी मंदिर वाली गली रावली महदूद को स्मैक समेत दबोच लिया।

चारधाम, केदारखंड और मानसखंड की यात्रा पर रवाना हुई जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में संतों ने पौराणिक सिद्धपीठ मायादेवी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी






