बड़ी रामलीला के रंगमंच पर किया नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप लीला का मंचन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बड़ी रामलीला के रंगमंच पर नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सशक्त संवाद और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम, लक्ष्मण और सीता के वनवास, पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने और राम भरत मिलाप के दृश्य में कलाकारों के प्रभावशाली अभियान, सशक्त संवाद अदायगी ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि रामलीला मर्यादा, त्याग और भाईचारे का संदेश देती है। नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप के प्रसंग हमें कर्तव्यनिष्ठा, त्याग, प्रेम और पारिवारिक मर्यादाओं का संदेश देते हैं। श्री रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि रामलीला की प्रत्येक लीला अपने भीतर गहरा संदेश समेटे हुए है। रामलीला के आयोजन से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के मंत्री विनय सिंघल ने कहा कि प्रभु श्रीराम के अनुज भरत ने राजसत्ता से अधिक महत्व भाई के प्रति प्रेम और सम्मान को दिया। यह प्रसंग सिखाता है कि रिश्तों की मजबूती पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और त्याग से कायम रहती है। प्रवक्ता डा.संदीप कपूर ने कहा कि श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंग हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, मर्यादा और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, दादा गुरु भगवत शर्मा, रविकांत अग्रवाल, अंजना चड्ढा, कन्हैया खेवड़िया, ऋषभ मल्होत्रा, पवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, विकास सेठ, महेश गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल सखूजा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी, मनोज बेदी, सुनील वधावन और दिग्दर्शक मनोज सहगल सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

चारधाम, केदारखंड और मानसखंड की यात्रा पर रवाना हुई जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में संतों ने पौराणिक सिद्धपीठ मायादेवी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बढ़ाया रामलीला के कलाकारों का उत्साह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा भेल सेक्टर-1 रामलीला के रंगमंच पर पहुंचकर कलाकरों को उत्साह बढ़ाया। रामलीला समिति के संरक्षक डा.हिमांशु द्विवेदी, अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, सचिव राधेश्याम सिंह और कोषाध्यक्ष गौरव ओझा ने आलोक शर्मा, मनोज सैनी एवं सोम त्यागी का पटका पहनाकर स्वागत किया। मंच से अपने संबोधन में आलोक

मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत बद्रीनाथ व जागेश्वर धाम की यात्रा पर रवाना हुए वरिष्ठ नागरिक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पर्यटन विभाग की दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों का 27 सदस्यों का दल बद्रीनाथ धाम एवं 33 सदस्यों का दल जागेश्वर की निःशुल्क यात्रा पर रवाना हुआ। गया। बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर रवाना हुए दल में 15 महिलाएं एवं 12 पुरूष तथा जागेश्वर धाम गए दल में

एसएसपी से मिला लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार सुबह लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मुलाक़ात करते हुए उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेट किया। इस दौरान साथ में आए सभी सम्मानित साथियों का परिचय कराया गया और लघु उद्योग भारती संगठन के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान उनके द्वारा

भेल की 52 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला मंचन में जुटी भीड़

​हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-1 में पिछले 52 वर्षों से निरंतर सज रहे ऐतिहासिक रामलीला मंच पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के पहुंचते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं आलोक शर्मा ने भी कलाकारों के आग्रह पर उनके साथ

बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने किया पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएसपी के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। एसएसपी ने उस पर पांच हजार रूपए का इनाम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal