हरिद्वार (रिपोर्टर)। ट्रेन के जनरल टिकट को थर्ड एसी में बदलवाने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल के दो मजूदरों से एक लाख रूपए से अधिक की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 25 हाजर नकद व पीडित का मोबाइल बरामद करने के साथ पुलिस ने 50 हजार रूपए फ्रीज करा दिए हैं। पांचो आरोपी बिहार के रहने वाले है और सभी की उम्र 19 से 24 साल के बीच है। आरोपी बेहद शातिर हैं और बिहारी भाषा में बातकर बिहार व पश्चिम बंगाल के मजूदरों को ही निशाना बनाते थे। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले मजदूरों को जनरल टिकट को थर्ड एसी में तब्दील कराने का झांसा देकर एसी कोच में बैठने के लिए रेलवे का नियम बताकर उनसे मोबाइल, पिन कोड, बैग, कैश रुपए आदि सब ले लेते थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसपी जीआरपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रूपए इनाम दिए जाने की घोषणा की है। एसपी जीआरपी अरूणा भारती ने पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्टूबर की रात्रि हरिद्वार में रहकर मजदूरी करने वाले बिस्वजीत सौरेन पुत्र सीताराम सौरेन व रंजीत कोरा पुत्र समरा कोरा निवासी ग्राम बेलियाबाथन थाना जेके नगर जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल कुंभ एक्सप्रेस से घर जाने के लिए जनरल टिकट लेकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक उनके पास आए और बिहारी भाषा में उनसे बात करने लगे। युवकों ने बताया वे भी बिहार जा रहे हैं। युवकों ने बिस्वजीत सौरेन व रंजीत कोरा को बताया कि उनके मामा रेलवे में टीटी हैं, जो उनके जनरल टिकट को थर्ड एसी में बदलवा देंगे। इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे साथी फर्जी टीटी को भी बुला लिया। जिसने बताया कि एसी कोच में जाने से पहले सब सामान, मोबाइल पिन कोड, बैग, कपड़े इत्यादि सब कुछ रेलवे में जमा हो जाता है। जिसके बदले में एक रसीद मिलती है। स्टेशन आने पर रसीद दिखाकर सामान, रुपया पैसा सब वापस मिल जाता है। दोनों मजदूरों ने ठगों के झांसे में आकर 12000 कैश, मोबाइल फोन, पिन कोड, बैग कपड़े आदि उन्हें सौंप दिए और ठगों के बताए स्थान पर कई घंटे बैठे रहे व जमा किए हुए सामान की रसीद का इंतजार करते रहे। शक होने पर अगले दिन उन्होंने बैंक जाकर जानकारी की तो पता चला कि ठगों ने उनके अकाउंट से 90,500 निकाल लिए हैं। इसके बाद दोनों ने थाना जीआरपी पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर तलाश शुरू करते हुए पांचों ठगों सौरभ पुत्र मुनेश्वर मंडल निवासी गांव पिरपहार थाना मुफस्सिल पोस्ट बेनीगीर जिला मुंगेर बिहार, सुमित पुत्र चंद मंडल निवासी ग्राम नयाटोला चंदनपार थाना कासिम बाजार जिला मुंगेर बिहार, किशन कुमार पुत्र शंकर मंडल निवासी ग्राम लैलत मलखा पोस्ट मलखा थाना सबोर जिला भागलपुर बिहार, जितेंद्र कुमार चौधरी पुत्र अमर चौधरी निवासी ग्राम नयाटोला चंदनपार थाना कासिम बाजार जिला मुंगेर बिहार व बंटी कुमार पुत्र बबलू ताती निवासी- ग्राम कटारिया काली स्थान थाना मुफस्सिल जिला मुंगेर को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से दबोच लिया। घटना को अंजाम देने के बाद पांचो बिहार भागने की फिराक में थे। पूछताछ में उनके द्वारा 50000 रुपए एक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने बैंक से पत्राचार कर रकम को फ्रीज करवा दिया। पुलिस टीम को ढाई हजार ईनाम की घोषणा की गई है।

एसएसपी से मिला लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार सुबह लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मुलाक़ात करते हुए उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेट किया। इस दौरान साथ में आए सभी सम्मानित साथियों का परिचय कराया गया और लघु उद्योग भारती संगठन के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान उनके द्वारा






