मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आर्यन पाल ने 37वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि दिल्ली के हरि नगर में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित 37वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आर्यन पाल पुत्र पवन कुमार पाल ने पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र की टीम की ओर से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आर्यन पाल ने बेहतरीन खेल कौशल और प्रतिभा का परिचय देते हुए अंडर-17 वर्ग में रजत पदक पर कब्ज़ा किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए आर्यन पाल को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और टीम भावना विकसित करते हैं। आर्यन की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विजयी आर्यन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

एसएसपी से मिला लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार सुबह लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मुलाक़ात करते हुए उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेट किया। इस दौरान साथ में आए सभी सम्मानित साथियों का परिचय कराया गया और लघु उद्योग भारती संगठन के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान उनके द्वारा






