मुजफ्फरनगर। भाद्रमाह शुक्ल में सकल जैन समाज ने दशलक्षण पर्व के नौवे दिन सोमवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना के साथ शहर के सभी जैन मंदिरों में उत्तम आकिंचन धर्म की पूजा अर्चना की। जैन दर्शन में त्याग के साथ तृष्णा घटाने और समता लाने का नाम ही उत्तम आकिंचन है।
बता दें बीते 8 सितंबर से शुरू जैन धर्म के दशलक्षण पर्व अपने अंतिम पड़ाव में है। मंगलवार 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जाएगा। शहर के जैन नगर मंदिर में उत्तम आकिंचन धर्म की पूजा अर्चना में संजय जैन, राजेंद्र जैन, सुशील जैन, नवीन जैन, विवेक जैन, स्वदेश जैन, आशीष जैन, अजय जैन, अभिनव जैन, अमित जैन, ऋषभ जैन, अनुज जैन आदि मौजूद रहे। वहीं मौ. प्रेमपुरी, अबूपुरा, पारसनाथ, नई मंडी चौड़ी गली, मुनीम कॉलोनी, जैन मिलन विहार, सुरेंद्र नगर, अंबा विहार, रेनबो विहार सहित अन्य जैन मंदिरों में भी उत्तम आकिंचन धर्म की पूजा की गई। श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना में रोहित जैन उर्फ अप्पू, विप्लव जैन, वैभव जैन, आशीष जैन, चंद्र जैन, विपिन जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, विजय जैन, अमन जैन, अमित जैन, शशांक जैन, अभिनव जैन, सुबोध जैन, सीए आशीष जैन, दिनेश जैन, गौरव जैन, विजय जैन इवान हॉस्पिटल, सतीश जैन के साथ काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे। इसके साथ ही शहर में मेरठ रोड अंबा विहार जैन मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान सुनील जैन, अमित जैन, सौरभ जैन, प्राकृति जैन, डीके जैन, नमो जैन, हनी जैन, शिखा जैन, गीता जैन, मोनिका जैन, नेहा जैन, परिणा जैन आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






