वैश्य सभा 24 सितम्बर को करेगी मेधावियों का सम्मान: कृष्ण गोपाल

Share :

मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा मुजफ्फरनगर पूर्व वर्षो की भांति इस बार भी समाज के मेधावी और प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ युवाओं को अलंकरण समारोह में सम्मानित करेगी। इसके लिए 24 सितम्बर को एटूजेड रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में कार्यक्रम करने की तैयारी अंतिम दौर में हैं।
एसडी कॉलेज मार्किट के शिव मंदिर परिसर में मीडिया से वार्ता करते हुए वैश्य सभा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व महामंत्री अजय सिंहल ने बताया कि 24 सितम्बर को एटूजेड रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में वैश्य मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इस वर्ष हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से यूपी बोर्ड या सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण होने वाले वैश्य समाज के बच्चों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा वैश्य सभा द्वारा सिविल सर्विस, सीए, पीसीएस जे आदि प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में चयनित बच्चों को इसमें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान करीब 300 से अधिक बच्चों को सम्मानित किए जाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 20 सितम्बर तक ऐसे सभी पात्र बच्चों को वैश्य सभा पदाधिकारियों तक अपने प्रमाण पत्र जमा कराने होंगे। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल रहेंगे। वहीं अध्यक्षता सत्यप्रकाश मित्तल द्वारा की जायेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक संजय गर्ग, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्योग पति राकेश बिन्दल रहेंगे। इसके साथ कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, प्रदीप गोयल व सत्यवीर अग्रवाल द्वारा किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से राकेश कंसल, योगेश सिंघल भगत जी, अजय सिंहल, संजय गुप्ता, मित्रसेन अग्रवाल, संजीव गोयल, जनार्दन स्वरूप, दिनेश बंसल, अनिल तायल और अजय गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई