खेती को उद्योग बनाने में नई तकनीक का करेंगे उपयोग

Share :

मुजफ्फरनगर। नवांगत डीएम उमेश चन्द्र मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर का अपना वृहत एवं गौरवशाली इतिहास है, हम इस इतिहास को मिलकर नई पहचान दिलाने का काम करेंगे ताकि आने वाले समय में मुजफ्फरनगर को देश में किसानों, उद्यमी, खिलाड़ी और युवाओं के सहारे एक विशेष पहचान मिल सकें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं पर काम होगा, लेकिन हम इस जिले की खेती को तकनीक के सहारे उद्योग में बदलने के साथ उद्योगों को शासन की योजनाओं के सहारे प्रोत्साहित करते हुए युवाओं को जनपद में रोजगार के बेहतर मौके उपलब्ध कराने का काम करेंगे। इसके लिए उन्होंने जनता के साथ मीडिया से सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सहयोग मांगा।
नवागंतुक डीएम उमेश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि जिले में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ पात्रों को लाभ पहुंचाने को इन्हें धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनता को अपनी आंख-कान मानकर कार्य करते हैं। मीडिया उनके लिए हाथ व पांव के समान सहयोगी है। जनता और मीडिया ही हमें नित्य मार्गदर्शन देकर कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां साहित्य, संस्कृति और खेल के साथ दूसरे क्षेत्रों में अच्छी प्रतिभाएं हैं, उनको और निखारा जायेगा। इसके साथ जिले के गौरवशाली इतिहास को आगे ले जाने को पहल करेंगे। उन्होंने शुकतीर्थ जैसे प्राचीनतम धार्मिक तीर्थ के सौन्दर्यकरण और विकास के लिए सरकार ने जो भी योजनाएं हैं, उन्हें पूर्ण कराने के साथ इसे धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करेंगे। इसके साथ जिले की जनता व मीडिया के सहयोग से यहां ऐतिहासिक धरोहर को संवारेंगे ताकि युवा पीढ़ी अपने जिले के इतिहास को जान सके। उन्होंने दावा किया कि यहां खेती को तकनीक के सहारे उद्योग में बदलने का प्रयास करेंगे, वहीं उद्योगों को सरकारी योजनाओं के दायरे में लाकर जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की पहल करेंगे। किसानों को प्रशिक्षण और उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के साथ नवांगत डीएम ने जिले में सड़क, बिजली और पानी सहित सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ बनााने की बात की, उन्होंने कहा कि जनता के अनुभव को साथ लेकर हम जिले को एक नई पहचान दिलाने का काम शुरू करेंगे। इस दौरान सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप मौजूद रहे।
इससे पूर्व मुजफ्फरनगर के नवांगत जिलाधिकारी उमेश चन्द्र मिश्रा सवेरे कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार के डबल लॉक रूम में करीब 10 बजे पहुंचे। यहां पुलिस की टुकड़ी द्वारा गॉड आॅफ आनर से स्वागत किए जाने के बाद यहां उन्होंने चार्ज लिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में अधिकारी व कर्मियों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। बाद में उन्होंने कलेक्ट्रेट में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए जरुरी जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई