रामलीला भवन में श्री राम कथा के दूसरे दिन किया भगवान शिव और सती की कथा का वर्णन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी रामलीला भवन में श्री राम कथा के दूसरे दिन भगवान शिव और सती की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि पति शिव के मना करने के बाद भी सती का अपने पिता दक्ष के यज्ञ में जाना बड़े प्रकरण का कारण बना। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मायके का मोह अनुचित नहीं है। इसके बावजूद बिना निमंत्रण कहीं नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि असत्य और अविश्वास परिवार को तोड़ने का काम करते हैं। इससे बचने पर ही परिवार भली प्रकार चलता है। कथा व्यास जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि परिवार की पवित्रता आपसी विश्वास और प्रेम में है। उन्होंने कहा कि हमारी वर्ण व्यवस्था की गलत व्याख्या की गई है। जो चार वर्णों के है वह सभी सवर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि पहले बेटी को संस्कार देकर भेजा जाता था यह कहकर कि यहां से डोली उठी है वहां से अर्थी उठेगी। अब अहंकार और मोबाइल देकर भेजा जाता है। ससुराल में उसे बेटी जैसा मान दिया जाता था। आज इसके अभाव से विवाह की संस्था विकृत हो रही है। इस पर विचार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कामना स्वभाविक है और इसके पीछे भावना ही रति है। रति राम में हो और सकाम हो कल्याण करती है। राम में रति उत्थान की और ले जाती है व काम में रति पतन का कारण बनेगी। ऐसे में राम में रति लगाएं। राम की रति मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि भक्ति और हरिभजन के लिए कोई आयु नहीं है। युवावस्था में करें तो बुढापा सुधरता है और बुढापे में करें तो अंत और अगला जन्म सुधरता है। उन्होंने कहा कि वर्ण व्यवस्था का गलत प्रचार किया गया है। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र चार वर्ण हैं। जो भी इनमें है वही सवर्ण है। यह व्यवस्था कार्य से विभाजित है। जो वर्ण से बाहर है वह अवर्ण है।
कथा में आज के मुख्य यजमान अंकित बिंदल व अंकिता बिंदल, बिंदल डुप्लेक्स रहे। श्री राम कथा में पूर्व विधायक अशोक कंसल, संरक्षक भीम सेन कंसल, अध्यक्ष संजय मित्तल और मंत्री अशोक गर्ग के अलावा आदित्य भरतिया, ब्रज गोपाल छारिया, कैलाश चंद ज्ञानी, ऋषिराज राही, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, विवेक गर्ग, राजेश गोयल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, अनिल गोयल, सुभाष गुप्ता, नरेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता,विनोद संगल आदि उपस्थित रहे।

शुकतीर्थ के कायाकल्प की दिशा में बड़ी सौगात, ₹15.06 करोड़ की विकास परियोजना स्वीकृत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के विश्वविख्यात एवं पौराणिक तीर्थस्थल शुकतीर्थ (शुकदेव पीठ) के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-1 द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शुकतीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए ₹15.06 करोड़ (15 करोड़ 6 लाख रुपये) की धनराशि

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्वच्छता श्रमदान से दिया स्वच्छ शहर का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष के सक्रिय कार्यकाल और जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को नगरपालिका परिषद की ओर से 151 घंटे का विशेष स्वच्छता श्रमदान अभियान के रूप में स्वच्छता ही सेवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टाउनहाल से शिव

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal