शुकतीर्थ के कायाकल्प की दिशा में बड़ी सौगात, ₹15.06 करोड़ की विकास परियोजना स्वीकृत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के विश्वविख्यात एवं पौराणिक तीर्थस्थल शुकतीर्थ (शुकदेव पीठ) के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-1 द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शुकतीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए ₹15.06 करोड़ (15 करोड़ 6 लाख रुपये) की धनराशि…