शुकतीर्थ के कायाकल्प की दिशा में बड़ी सौगात, ₹15.06 करोड़ की विकास परियोजना स्वीकृत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के विश्वविख्यात एवं पौराणिक तीर्थस्थल शुकतीर्थ (शुकदेव पीठ) के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-1 द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शुकतीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए ₹15.06 करोड़ (15 करोड़ 6 लाख रुपये) की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निरंतर प्रयासों और शासन स्तर पर की गई प्रभावी पैरवी का महत्वपूर्ण परिणाम है। मंत्री अग्रवाल द्वारा शुकतीर्थ के धार्मिक, पर्यटन एवं नागरिक महत्व को देखते हुए क्षेत्र में आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए लगातार शासन का ध्यान आकर्षित किया गया तथा प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए।

लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र में होंगे विकास कार्य
स्वीकृत धनराशि से शुकतीर्थ क्षेत्र की परिधि में लगभग 03 किलोमीटर लंबाई में मुख्य गलियों एवं संपर्क मार्गों पर सीसी सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यक स्थानों पर नाली निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद शुकतीर्थ क्षेत्र की आंतरिक सड़कों की स्थिति में व्यापक सुधार होगा। बरसात के दौरान होने वाले जलभराव, कीचड़ एवं आवागमन से जुड़ी समस्याओं में कमी आएगी तथा श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को वर्षभर बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।
शासनादेश के अनुसार यह विकास कार्य आय-व्ययक अनुदान संख्या-002 के मानक मद-24 के अंतर्गत विकास प्राधिकरणों के माध्यम से सम्मिलित करते हुए सक्षम स्तर से अनुमोदित किया गया है।

श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नागरिकों को भी मिलेगा सीधा लाभ
शुकतीर्थ केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत एवं पर्यटक पहुंचते हैं। विशेष अवसरों, धार्मिक आयोजनों एवं पर्वों के दौरान यहां श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ जाती है।
सीसी सड़कों एवं नालियों के निर्माण से शुकतीर्थ आने वाले श्रद्धालुओं, साधु-संतों, स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों तथा क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क एवं जलनिकासी व्यवस्था से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होने के साथ-साथ शुकतीर्थ की धार्मिक एवं पर्यटन पहचान को भी और मजबूती मिलेगी।

*शुकतीर्थ के विकास को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल की निरंतर पहल
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि शुकतीर्थ हमारी धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ₹15.06 करोड़ की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास के साथ-साथ वहां आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप धरातल पर उतारना प्राथमिकता होगी।

*शुकतीर्थ के विकास से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
शुकतीर्थ में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बेहतर संपर्क मार्ग, सड़क एवं जलनिकासी व्यवस्था से श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी और क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को सुगमता मिलेगी। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने शुकतीर्थ के विकास के लिए ₹15.06 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर प्रदेश सरकार एवं मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने इसे शुकतीर्थ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही सड़क एवं जलनिकासी संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।

रामलीला भवन में श्री राम कथा के दूसरे दिन किया भगवान शिव और सती की कथा का वर्णन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी रामलीला भवन में श्री राम कथा के दूसरे दिन भगवान शिव और सती की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि पति शिव के मना करने के बाद भी सती का अपने पिता दक्ष के यज्ञ में जाना बड़े प्रकरण का कारण बना। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मायके

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्वच्छता श्रमदान से दिया स्वच्छ शहर का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष के सक्रिय कार्यकाल और जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को नगरपालिका परिषद की ओर से 151 घंटे का विशेष स्वच्छता श्रमदान अभियान के रूप में स्वच्छता ही सेवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टाउनहाल से शिव

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal