पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्वच्छता श्रमदान से दिया स्वच्छ शहर का संदेश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष के सक्रिय कार्यकाल और जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को नगरपालिका परिषद की ओर से 151 घंटे का विशेष स्वच्छता श्रमदान अभियान के रूप में स्वच्छता ही सेवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टाउनहाल से शिव चौक तक चलाए गए स्वच्छता श्रमदान अभियान में पालिका सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस स्वच्छता अभियान का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। उन्होंने पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों, सभासदों, सफाई मित्रों और महिला-पुरुष समाजसेवियों के साथ टाउनहाल से शिव चौक तक सफाई श्रमदान किया। इस दौरान लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया गया।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और स्वच्छता के संदेश को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए नगरपालिका की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में नगर विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में नागरिकों की सहभागिता से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के प्रयासों को और गति मिल सकती है।
उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत 151 घंटे के स्वच्छता श्रमदान में नागरिकों से सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन एक घंटा अपने घर, प्रतिष्ठान और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता के लिए दे तो सामूहिक प्रयास से शहर की तस्वीर बदली जा सकती है। अभियान के दौरान सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वज्ञरा मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित भी किया गया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, सभासद पति प्रमोद अंबेडकर, होतीलाल शर्मा एडवोकेट, अनुभव पाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चौधरी, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने सहभागिता की। सभी ने टाउनहाल से शिव चौक तक सफाई श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

शुकतीर्थ के कायाकल्प की दिशा में बड़ी सौगात, ₹15.06 करोड़ की विकास परियोजना स्वीकृत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के विश्वविख्यात एवं पौराणिक तीर्थस्थल शुकतीर्थ (शुकदेव पीठ) के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-1 द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शुकतीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए ₹15.06 करोड़ (15 करोड़ 6 लाख रुपये) की धनराशि

रामलीला भवन में श्री राम कथा के दूसरे दिन किया भगवान शिव और सती की कथा का वर्णन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी रामलीला भवन में श्री राम कथा के दूसरे दिन भगवान शिव और सती की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि पति शिव के मना करने के बाद भी सती का अपने पिता दक्ष के यज्ञ में जाना बड़े प्रकरण का कारण बना। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मायके

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal