आरएसएस की चाणक्य शाखा के स्वयंसेवकों ने किया परिवार मिलन समारोह का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आर्यनगर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चाणक्य शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ज्वालापुर स्थित एक बेंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, मातृशक्ति, बच्चों एवं परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों एवं परिवारजनों का स्वयंसेवकों द्वारा पटका पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा निज गौरव को, निज वैभव को, क्यों हिंदू बहादुर भूल गए गीत और वीरांगना पन्नाधाय के त्याग और बलिदान पर आधारित लघु नाटिका सहित राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, त्याग एवं संस्कारों पर आधारित विभिन्न प्रेरणादायी प्रस्तुतियां दी गयी। पन्नाधाय की भूमिका में रेनू ने अपने सशक्त अभिनय से मातृत्व, त्याग और राष्ट्रधर्म की भावना को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला संघचालक रोहिताश कुंवर चौहान की प्रस्तुति ने भी उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर जिला संघचालक डा.नागयान ने कहा कि परिवार ही संस्कारों की प्रथम पाठशाला है। उन्होंने परिवारों में आपसी संवाद, आत्मीयता एवं भारतीय परंपराओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। विभाग प्रचारक राकेश ने राष्ट्रभाव, सामाजिक समरसता एवं परिवार की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे कुटुंब प्रबोधन अभियान के महत्व को बताते हुए कहा कि संस्कारित एवं सुदृढ़ परिवार ही सशक्त समाज और राष्ट्र की आधारशिला है। मुख्य अतिथि समाजसेवी सतीश त्यागी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए परिवार एवं समाज में संस्कारों के प्रसार को समय की आवश्यकता बताया। नगर संघचालक अधिवक्ता ज्ञानेश्वर ठकराल ने सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं परिवारजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला व्यवस्था प्रमुख मुनेश चौहान, नगर प्रचारक तनुज, उमेश मिश्रा, नगर कार्यवाह डा.अनुराग, अमरेश, राजेंद्र रुहेला, ब्रह्मपाल, देवी प्रसाद, धनवीर, वेदपाल, सतीश गोला, सतीश चौहान, सतीश गुप्ता, डा.आलोक, डा.अश्वनी, कुंवर पाल, अधिवक्ता कुशल पाल, हरदम सिंह, दीपक, मनोज, कार्तिक, प्रमोद, बृज किशोर, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं परिवारजन उपस्थित रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal