मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ ही राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। इसके साथ भावी प्रत्याशियों ने ग्रेजुएट मतदाताओं से संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। बुधवार को इसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूरी तरह तैयार कुश पुरी ने बुधवार को मुजफ्फरनगर में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क किया और उनके साथ संवाद स्थापित किया।

जनसंपर्क के दौरान कुश पुरी ने विभिन्न वर्गों के ग्रेजुएट मतदाताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने मतदाताओं की बातों को गंभीरता से सुना तथा कहा कि स्नातक मतदाता केवल चुनाव के समय संपर्क का विषय नहीं हैं, बल्कि उनके शैक्षिक, रोजगार, सामाजिक और क्षेत्रीय सरोकारों को लगातार उचित मंच तक पहुंचाना आवश्यक है।
कुश पुरी ने कहा कि “आज मुजफ्फरनगर में विभिन्न स्थानों पर ग्रेजुएट मतदाताओं के साथ संवाद किया। सम्मानित मतदाताओं को आश्वस्त किया कि आपसे जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर पूरी मुखरता के साथ रखूंगा।” उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाता समाज का शिक्षित और जागरूक वर्ग हैं। उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनकर ही क्षेत्र के लिए प्रभावी मुद्दे सामने लाए जा सकते हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मतदाताओं से क्षेत्र की प्राथमिकताओं, युवाओं से जुड़े विषयों तथा शिक्षा और रोजगार सहित अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
गौरतलब है कि मेरठ मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में मेरठ और सहारनपुर मंडल के जनपदोंके मतदाताओं समेत मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली और मीरापुर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर वर्ष 2026 की स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची और उसकी अनुपूरक सूचियां उपलब्ध कराई गई हैं। जनसंपर्क के दौरान कुश पुरी ने मतदाताओं से सीधे संवाद को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उन्हें संबंधित मंचों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि मतदाताओं और उनके प्रतिनिधि के बीच जवाबदेही तथा संवाद का माध्यम भी है।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मौजूद ग्रेजुएट मतदाताओं से उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं पर सुझाव भी लिए। कुश पुरी ने कहा कि आने वाले दिनों में भी वह विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क और संवाद जारी रखेंगे।
बता दे, भाजपा के प्रमुख उद्यमी एवं वरिष्ठ नेता कुश पुरी इससे पूर्व करीब 6 वर्ष पूर्व स्नातक चुनाव में मजबूत दावेदारी करते हुए सक्रियता दिखाई थी लेकिन तब भाजपा शीर्ष नेतृत्व में उन्हें भविष्य में सम्मान देने की बात करते हुए चुनाव में भागीदारी करने से रोक दिया गया था। अब एक बार फिर से उनके साथ हुए धोखे से उनके और उनके समर्थकों के बीच मायूसी के साथ आक्रोश भी दिखाई दिया। इसी के चलते इस बार कुछ पुरी ने चुनावी समर में किस्मत आजमाने का बड़ा निर्णय लिया। अभी यह कहना तो मुश्किल होगा कि भविष्य में पढ़ना किसका भारी पड़ेगा लेकिन भाजपा प्रत्याशी के रूप में फिर से दिनेश गोयल का नाम प्रत्याशी के रूप में घोषित होने के बाद यह चुनाव दिलचस्प हो गया है।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






