पीआर पब्लिक स्कूल में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य”

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रार्थना सभा के अंतर्गत पॉक्सो एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act) पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार की पहचान, अपने अधिकारों तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज सिद्धार्थ बारगोटी, राजीव त्यागी (चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल) विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंघल, प्रधानाचार्य अनघ सिंघल एवं अन्य वरिष्ठजनों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का पुष्प एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि सुरक्षित बचपन प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पॉक्सो अधिनियम के माध्यम से बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण प्रदान करने तथा उनकी गरिमा एवं निजता की रक्षा के लिए किए गए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता की। शिक्षिका प्रियांशी ने बच्चों की सुरक्षा एवं सतर्कता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री शंकर शर्मा ने विषय की संवेदनशीलता पर अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया। शिक्षिका राखी पाल ने भी पॉक्सो एक्ट एवं बाल सुरक्षा के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की। वहीं कक्षा 11 की छात्रा आर्या कौशिक ने अपने विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि सिविल जज सिद्धार्थ बरगोटी का मार्गदर्शन रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के उद्देश्य एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं की जानकारी दी तथा उन्हें किसी भी अनुचित परिस्थिति में भयभीत होकर चुप रहने के बजाय विश्वसनीय बड़ों एवं उचित माध्यमों से सहायता लेने के लिए जागरूक किया। श्री राजीव त्यागी जी ने बच्चों को बताया कि यह अधिनियम कैसे कार्य करता है उन्होंने बच्चों से कहा कि आप अपने अनमोल जीवन को आपराधिक गतिविधियों में लगाकर बर्बाद ना करें वर्ण अपने बड़ों और गुरुजनों की प्रेरणा से एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल जी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल कानून की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार, विद्यालय और समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक, सजग और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल पर बंधक और प्रधानाचार्य जी ने उपस्थित वरिष्ठ जनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। आज की इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन में प्रवीण कुमार, दिव्या शर्मा, शंकर शर्मा, बीना वत्स आदि का विशेष योगदान रहा।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal