मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक शताब्दी रामलीला महोत्सव का शंखनाद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामलीला भवन नई मंडी के शताब्दी वर्ष (100वें वर्ष) के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ आज बेहद भव्य और भक्तिमय माहौल में हुआ। आज से प्रारंभ हो रही दिव्य श्री राम कथा से पूर्व श्री रामलीला भवन से एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया। सनातन परंपरा के अनुसार, किसी भी बड़े अनुष्ठान से पूर्व कलश स्थापना और कलश यात्रा का विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है। कलश को ब्रह्मांड, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस ऐतिहासिक महोत्सव में कलश स्थापना के माध्यम से क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

इस पावन यात्रा को संत महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती महाराज का दिव्य सानिध्य प्राप्त हुआ। यात्रा का मुख्य आकर्षण सैकड़ों की संख्या में शामिल महिला श्रद्धालु रहीं, जो पारंपरिक वेशभूषा में अपने सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए थीं। भगवान राम के भजनों और राम धुन पर थिरकतीं महिला भक्तों के नृत्य ने यात्रा की शोभा में चार चांद लगा दिए। पूरी नई मंडी धर्ममय रंग में रंगी नजर आई और जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने और संपूर्ण व्यवस्था संभालने में रामलीला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी और शहर के गणमान्य लोग सक्रिय रूप से जुटे रहे। यात्रा में मुख्य रूप से संरक्षक भीम सेन कंसल, अध्यक्ष संजय मित्तल, और मंत्री अशोक गर्ग मौजूद रहे। उनके साथ ही आदित्य भरतिया, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, विवेक गर्ग, राजेश गोयल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, अनिल गोयल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि शताब्दी वर्ष के इस पावन अवसर पर आज से शुरू हुई श्री राम कथा क्षेत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगी।

बिना प्राधिकरण की स्वीकृति संचालित सम्राट हॉस्पिटल सील, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने 13 नवंबर 2026 को विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-5 में स्थित सम्राट हॉस्पिटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्राट

नवागत जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने संभाली मुजफ्फरनगर की कमान, कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद को नया जिलाधिकारी मिल गया है। नवागत जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को जनपद पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। उनके कार्यभार संभालने के साथ जनपद में प्रशासनिक नेतृत्व की नई शुरुआत हो

ईंट निर्माता समिति की बैठक में उठे कई गंभीर मुद्दे

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में मुजफ्फरनगर की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भट्ठा स्वामियों ने अपने साथ रहे उत्पीड़न का जिक्र किया इसके साथ ही सरकार से लाल ईंट पर लगा प्रतिबंध हटाने की भी मांग की। लेखराज सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा

दूसरों की समृद्धि को देखकर जो खुश होता है, वही भागवत कथा श्रवण का सच्चा अधिकारी है: शान्तनु जी महाराज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशू विहार रेलवे फाटक के समीप रेशू परिवार की ओर से आयोजित अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा श्रवण के लिये भारी संख्या में श्रद्धालू रेशू प्रांगण पहुंचे। इस अवसर पर कथाव्यास शान्तनु जी महाराज ने अपने श्रीमुख से धु्रव चरित्र एवं कपिल गीता का बडा ही सुन्दर वर्णन कर

बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला एवं गायन में किशोरों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज बाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन/ निदेशक महोदया, महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में राजकीय संप्रेक्षण गृह ( किशोर) में भव्य समारोह/ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह/ कार्यक्रम में किशोरों द्वारा चित्रकला एवं गायन में अपने हुनर/ कला का

आइडियल किड्स में बाल दिवस धूमधाम से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। जैसा की विदित है कि 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस है, जिसे प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी बच्चे पंडित नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहते

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal