मुजफ्फरनगर में 42वें श्री श्याम वंदना महोत्सव के बीच 2 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से 42वें श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। महोत्सव के तहत 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को बाबा श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा माता वाला मंदिर (छारिया मंदिर) स्थित स्वीट कॉर्नर, बिंदल बाजार नई मंडी से प्रारंभ होकर नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड़ मंडी रोड, जिंदल हलवाई के आगे से होते हुए पीठ बाजार, बिंदल बाजार, मेहता क्लॉथ के बराबर से होते हुए वकील रोड, चौड़ी गली से गौशाला रोड, श्रीराम सर्विस के आगे से द्वारिकापुरी रोड, गांधी कॉलोनी मेन रोड, लक्ष्मी नारायण मंदिर के आगे चौराहे से मुड़कर गली नंबर-10 स्थित गुरुद्वारे के आगे से रॉयल बुलेटिन के सामने से गांधी कॉलोनी रेलवे पुल होते हुए मदन स्वीट्स चौराहे से अंसारी रोड, मोती महल, सर्राफा बाजार और भगत सिंह रोड से शिव चौक होते हुए टाउन हॉल पर संपन्न होगी।
शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र स्वर्ण रथ पर सवार बाबा श्याम होंगे, जो भव्य पुष्प श्रृंगार में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। यात्रा में तीन बैंड, दो डीजे, नाचते घोड़े, ढोल एवं नारसिंग ढोल पार्टी तथा आतिशबाजी सहित विभिन्न आकर्षण शामिल रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा जब शिव चौक पहुंचेगी तो वहां ऐतिहासिक एवं भव्य आतिशबाजी के साथ बाबा श्याम का स्वागत किया जाएगा। समिति ने नगरवासियों से बाबा श्याम के स्वागत में अपने प्रतिष्ठान एवं घरों को सजाने की अपील की है।
इसके बाद 4 अक्टूबर 2026 रविवार को मेहता क्लब, वकील रोड के निकट वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में जयपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका रजनी राजस्थानी एवं सोनभद्र के भजन गायक संजय शर्मा बाबा श्याम और उनके भक्तों को अपने भजनों से रिझाएंगे। कार्यक्रम में बाबा श्याम का भव्य दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसमें बाबा श्याम भव्य श्रृंगार में विराजमान होंगे। कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की कार्यकारिणी एवं सदस्यों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
इस दौरान श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की मुख्य कार्यकारिणी से जुड़े मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, पीयूष मित्तल, प्रशांत बंसल, अनुराग गोयल, जय बंसल, रोहताश कुमार, मनीष जिंदल, संजीव वर्मा, नितिन अग्रवाल, सचिन मित्तल, आशीष अग्रवाल, गौरव जैन, सौरभ वर्मा, अनिल गोयल, मनोज कर्णवाल, अमन गर्ग, वंश भाटिया, विवेक बंसल, नक्षत्र खंडेलवाल, संदीप धवन, संजय अग्रवाल, केशव झांब, विनय गर्ग, लोकेश बंसल, दिनेश मित्तल, मयंक अग्रवाल, गौरव गर्ग, अमित सिंघल, सचिन मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, राजीव गोयल, विशाल कुमार, अभिषेक अग्रवाल, श्याम गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, अनूप गोयल, राघव मदान, दीपांशु गर्ग, राहुल बंसल, गौरव गर्ग, विशाल नायर, गिरिराज स्वरूप, अभिषेक सैनी, नितिन मित्तल, सोनू कर्णवाल, राजेश कर्णवाल और मोनू जिंदल आदि मौजूद रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal