संगठन भीड़ से नहीं भरोसे से चलता है: धर्मेंद्र मलिक

Share :

झीनना(रीवा) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा 29 सितंबर 2026 को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।
प्रशिक्षण शिविर में रीवा संभाग के लगभग 500 कार्यकर्ताओं को संगठन को चलाने किसानों की समस्या का समाधान कराने हेतु टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण शिविर को जगदीश सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, महेंद्र सिंह जी कार्यकारी अध्यक्ष,अमृत लाल, इंद्रजीत पाठक,मुकेश सिंह आदि ने संबोधित करते हुए किसानों को पद नहीं कर्त्तव्य पालन की सीख देते हुए संगठन को मजबूत करने हेतु अपने अनुभव को साझा किया।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसान संगठन को भीड़ से नहीं भरोसे से चलाया जाता है। भीड को संगठन में बदलने हेतु भरोसा जितने की आवश्यकता है। संगठन को मजबूत करने हेतु संगठन में पांच सूत्र जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन के पांच आधार हैं: सदस्य ,संवाद ,समस्या, प्रमाण ,सामूहिक समाधान। इन्हीं आधार को आगे लेकर संगठन को मजबूत किया जा सकता है।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि संगठन में युवाओ को समय रहते जिम्मेदारी देनी होगी जिससे कार्यकर्ता के निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को समझना होगा कि किसान संगठन का काम केवल आंदोलन के समय भीड जुटाना नहीं है। संगठन को पूरे वर्ष काम करना चाहिए। संगठन जब तक खेत में बुवाई से लेकर कटाई तक, उत्पादन से लेकर खरीदी तक कार्य नहीं करेगा तो संगठन सक्रिय नहीं हो सकता है
संगठन द्वारा किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाना होगा । किसानों का ग्राम स्तर पर समस्या, समाधान का रजिस्टर तैयार करना होगा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश जगदीश सिंह ने कहा कि सतना, रीवा में किसानों की जमीन की लूट हो रही है। उन्होंने कहा कि संसाधन में किसान का हिस्सा नहीं है। सरकारों किसानों की जमीनों से प्राकृतिक संसाधनों की लूट कर रही है। इस लूट की छूट का विरोध करना होगा मुनाफे में स्थानीय भागेदारी सुनिश्चित की जाए।

बिना प्राधिकरण की स्वीकृति संचालित सम्राट हॉस्पिटल सील, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने 13 नवंबर 2026 को विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-5 में स्थित सम्राट हॉस्पिटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्राट

नवागत जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने संभाली मुजफ्फरनगर की कमान, कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद को नया जिलाधिकारी मिल गया है। नवागत जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को जनपद पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। उनके कार्यभार संभालने के साथ जनपद में प्रशासनिक नेतृत्व की नई शुरुआत हो

ईंट निर्माता समिति की बैठक में उठे कई गंभीर मुद्दे

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में मुजफ्फरनगर की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भट्ठा स्वामियों ने अपने साथ रहे उत्पीड़न का जिक्र किया इसके साथ ही सरकार से लाल ईंट पर लगा प्रतिबंध हटाने की भी मांग की। लेखराज सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा

दूसरों की समृद्धि को देखकर जो खुश होता है, वही भागवत कथा श्रवण का सच्चा अधिकारी है: शान्तनु जी महाराज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशू विहार रेलवे फाटक के समीप रेशू परिवार की ओर से आयोजित अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा श्रवण के लिये भारी संख्या में श्रद्धालू रेशू प्रांगण पहुंचे। इस अवसर पर कथाव्यास शान्तनु जी महाराज ने अपने श्रीमुख से धु्रव चरित्र एवं कपिल गीता का बडा ही सुन्दर वर्णन कर

बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला एवं गायन में किशोरों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज बाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन/ निदेशक महोदया, महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में राजकीय संप्रेक्षण गृह ( किशोर) में भव्य समारोह/ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह/ कार्यक्रम में किशोरों द्वारा चित्रकला एवं गायन में अपने हुनर/ कला का

आइडियल किड्स में बाल दिवस धूमधाम से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। जैसा की विदित है कि 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस है, जिसे प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी बच्चे पंडित नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहते

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal