एसएमजेएन कालेज में किया उत्तराखंड मुक्त विवि के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज में स्थापित किए गए उत्तराखंड मुक्त विवि के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.नवीनचंद्र लोहन, अखाड़ा परिषद एवं कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, प्राचार्य प्रो.डा.सुनील कुमार बत्रा, सहायक क्षेत्रीय निदेशक बृजेश बनकोटी, सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं डा.एम.एम. जोशी एवं डा.गिरिजा पांडे की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान पुस्तक मेले का आयोजन भी किया गया और छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गयी। प्राचार्य प्रो.डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कालेज परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अधिक व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। प्रो.नवीनचंद्र लोहनी ने कहा कि विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य उच्च शिक्षा को अधिकाधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। हरिद्वार में क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा साथ ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं के समाधान में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी एवं डिजिटल संसाधनों के साथ पुस्तकों और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री की उपलब्धता विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ होना हरिद्वार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से पुस्तकों को अपना मित्र बनाने तथा शिक्षा के साथ संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। डा.गिरिजा पांडे ने कहा कि आज के बदलते शैक्षणिक परिवेश में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को लचीले एवं वैकल्पिक अध्ययन के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है। डा.एम.एम. जोशी ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सेवाओं की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा। सहायक क्षेत्रीय निदेशक बृजेश बनकोटी ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं का त्वरित समाधान, प्रवेश, परीक्षा, अध्ययन सामग्री तथा अन्य अकादमिक गतिविधियों से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में यह कार्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महाविद्यालय परिसर में आयोजित विशाल पुस्तक मेला रहा। पुस्तक मेले में विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों का समृद्ध संग्रह प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में पुस्तक मेले का अवलोकन किया और विशेष उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए अपनी रुचि के अनुरूप पुस्तकों का चयन किया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित की गईं, जिससे उनमें विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के बावजूद पुस्तकों का महत्व आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क पुस्तकें मिलने से उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए उपयोगी सामग्री उपलब्ध हुई है और जिससे नियमित अध्ययन की आदत को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर प्रो विनय थपलियाल, डा.मनोज कुमार सोही, वैभव बत्रा, डा.पूर्णिमा सुंदरियाल, विनीत सक्सेना, डा.विजय शर्मा, डा.पल्लवी, डा.मीनाक्षी शर्मा, जोगेंद्र मावी, डा.योगेश सिंघल, तारा सिंह, रुचिता सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक मोहनचन्द्र पाण्डेय सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

बिना प्राधिकरण की स्वीकृति संचालित सम्राट हॉस्पिटल सील, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने 13 नवंबर 2026 को विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-5 में स्थित सम्राट हॉस्पिटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्राट

नवागत जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने संभाली मुजफ्फरनगर की कमान, कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद को नया जिलाधिकारी मिल गया है। नवागत जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को जनपद पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। उनके कार्यभार संभालने के साथ जनपद में प्रशासनिक नेतृत्व की नई शुरुआत हो

ईंट निर्माता समिति की बैठक में उठे कई गंभीर मुद्दे

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में मुजफ्फरनगर की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भट्ठा स्वामियों ने अपने साथ रहे उत्पीड़न का जिक्र किया इसके साथ ही सरकार से लाल ईंट पर लगा प्रतिबंध हटाने की भी मांग की। लेखराज सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा

दूसरों की समृद्धि को देखकर जो खुश होता है, वही भागवत कथा श्रवण का सच्चा अधिकारी है: शान्तनु जी महाराज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशू विहार रेलवे फाटक के समीप रेशू परिवार की ओर से आयोजित अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा श्रवण के लिये भारी संख्या में श्रद्धालू रेशू प्रांगण पहुंचे। इस अवसर पर कथाव्यास शान्तनु जी महाराज ने अपने श्रीमुख से धु्रव चरित्र एवं कपिल गीता का बडा ही सुन्दर वर्णन कर

बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला एवं गायन में किशोरों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज बाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन/ निदेशक महोदया, महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में राजकीय संप्रेक्षण गृह ( किशोर) में भव्य समारोह/ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह/ कार्यक्रम में किशोरों द्वारा चित्रकला एवं गायन में अपने हुनर/ कला का

आइडियल किड्स में बाल दिवस धूमधाम से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। जैसा की विदित है कि 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस है, जिसे प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी बच्चे पंडित नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहते

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal